फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Young man urinating on electric pole got electrocuted in Bareilly

Bareilly News: बिजली के खंभे पर पेशाब कर रहे युवक को लगा करंट, हो गया बुरा हाल

Sat, 11 Feb 2023 03:29 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 11 Feb 2023 03:29 PM IST
सार

बरेली में एक युवक की छोटी सी गलती उस पर भारी पड़ गई। युवक घर के पास लगे बिजली के खंभे पर पेशाब करने लगा, तभी उसे करंट लग गया। गनीमत रही कि समय रहते लोगों ने उसे बचा लिया। 

विज्ञापन
Young man urinating on electric pole got electrocuted in Bareilly
अस्पताल में भर्ती पीड़ित युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में बिजली के खंभे के पास पेशाब करना एक युवक के लिए भारी पड़ गया। बिजली के खंभे में करंट आने से युवक को जोर का झटका लगा। वह चीखते हुए खंभे के पास ही गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने सूझबूझ से उसकी जान बचाई। परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल ले आए। करंट लगने से युवक का कई जगह झुलस गया है। 

विज्ञापन


घटना बारादरी थाना क्षेत्र के सैलानी मोहल्ले की है। शनिवार को एक युवक अपने घर के पास लगे विद्युत पोल के पास पेशाब कर रहा था। इसी दौरान लोहे के पोल पर उतरे करंट ने उसे जोर का झटका दिया। करंट लगने से युवक तपड़ते हुए जमीन पर गिर पड़ा। यह देख आसपास मौजूद लोग पहले तो चौंके, जब पता चला कि उसे करंट लगा है तो बचाने के लिए दौड़ पड़े। 
विज्ञापन


लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए डंडों की मदद से युवक को खंभे से दूर हटाया और उसके घरवालों को जानकारी दी। करंट लगने से युवक का चेहरा झुलस गया है। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के बाद उसकी हालत में काफी सुधार है। यह घटना उन लोगों के सबक भी है, जो सार्वजनिक स्थल पर लघुशंका करने लगते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed