{"_id":"641d3d365b7347d9820ecf74","slug":"young-man-took-woman-after-conversion-her-husband-created-ruckus-in-the-police-station-2023-03-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: धर्मांतरण कर पत्नी को ले गया युवक, पति ने थाने में किया हंगामा, दर्ज कराई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: धर्मांतरण कर पत्नी को ले गया युवक, पति ने थाने में किया हंगामा, दर्ज कराई रिपोर्ट
Fri, 24 Mar 2023 11:33 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 24 Mar 2023 11:33 AM IST
सार
महिला का पति करणी सेना के पदाधिकारियों के साथ इज्जतनगर थाने पहुंचा। उसने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
इज्जतनगर थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र से विवाहिता के लापता होने के बाद उसके पति ने दूसरे समुदाय के युवक पर धर्म परिवर्तन का आरोप लगाकर गुरुवार को हंगामा कर दिया। करणी सेना के पदाधिकारियों के साथ थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने देर रात रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
सीबीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का निवासी युवक गुरुवार शाम करणी सेना के पदाधिकारियों के साथ इज्जतनगर थाने पहुंचा। तहरीर देकर बताया कि एक माह पहले वह किसी काम से इज्जतनगर आया था। यहां उसने अपनी पत्नी को सड़क पर खड़ा किया और अपना काम निपटाने लगा।
विज्ञापन
पुलिस ने शुरू की जांच
आरोप लगाया कि इसी दौरान दूसरे समुदाय का युवक उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर ले गया। आरोप लगाया कि जब उसने युवक से मोबाइल पर बात की तो उसने बताया कि वह समुदाय विशेष की लड़कियों और महिलाओं को ऐसे ही अपने जाल में फंसाता है। फिर उनका धर्म परिवर्तन कराकर साथ रखता है। आरोपी ने कहा कि वह उसका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।