फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Young man took away jewelery and cash from the house after rendering the couple unconscious, interrogation of neighbors started

Bareilly News: दंपती को बेहोश कर घर से जेवर व नकदी ले गया युवक, पड़ोसियों से पूछताछ शुरू

Sat, 28 Dec 2024 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
Young man took away jewelery and cash from the house after rendering the couple unconscious, interrogation of neighbors started
नवाबगंज। दंपती को चाय में नशे की गोलियां पिलाकर मकान में रखे सोने के आभूषण और 20 हजार रुपये की नकदी लेकर एक युवक फरार हो गया। दंपती के बेटे ने अपने माता-पिता को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां दोनों की हालत नाजुक है। घटना की तहरीर ग्रामीण ने थाना नवाबगंज में दी है। थाना क्षेत्र के दयानतपुर गांव के हीरालाल के माता-पिता मोहल्ला काहरान में एक मकान में किराये पर रहते हैं। उसी मकान में एक अन्य पड़ोसी अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनके पास नगर का एक युवक आता-जाता रहता है। आरोप है कि बृहस्पतिवार की रात युवक ने चाय में नशे की गोलियां मिलाकर उनके माता-पिता को पिला दी। दोनों के बेहोश होने परघर में रखे जेवर व नकदी ले गया। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल करते हुए पड़ोसी और उनके परिजनों को थाने बुलाकर पूछताछ कर रही है। कोतवाल राजकुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed