फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   young man took a woman to a hotel and misdeed her In Bareilly

बेहोश छोड़ गया: पति से मनमुटाव होने पर मायके में रह रही थी महिला, पराये मर्द ने होटल में ले जाकर किया दुष्कर्म

Mon, 02 Sep 2024 10:40 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: श्याम जी. Updated Mon, 02 Sep 2024 10:40 PM IST
सार

बरेली ने पति से मनमुटाव होने पर एक महिला अपने मायके में रह रही थी। महिला का आरोप है कि उसके पड़ोसी युवक ने उसे झांसे में फंसा लिया। इसके बाद उसे होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया।
 

विज्ञापन
young man took a woman to a hotel and misdeed her In Bareilly
दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पति से मनमुटाव होने पर मायके में रह रही महिला को पड़ोसी युवक ने झांसे में लेने के बाद होटल ले जाकर दुष्कर्म किया। सुभाषनगर थाने में मामला दर्ज किया गया है। सुभाषनगर थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने बताया कि पति से मनमुटाव के बाद वह मायके में रह रही है। तीन महीने पहले सोमवीर उर्फ सोनू से उसकी जान पहचान हुई थी। 

विज्ञापन


महिला ने बताया कि 26 अगस्त को आरोपी ने बहाने से सेटेलाइट बस अड्डे के पास स्थित होटल में ले जाने के बाद दुष्कर्म किया। अगले दिन सुबह बेहोशी की हालत में एक धर्मस्थल के पास छोड़कर फरार हो गया। महिला ने घटना के बारे में पति को बताया। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शिकायत
वहीं, फरीदपुर कस्बे के एक मोहल्ला निवासी महिला के घर में घुसकर पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध पर उसे मारपीट कर भाग गया। पीड़िता ने मामले में तहरीर दी है। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका पति जूस का ठेला लगाता है। रोज रात को पति घर पर देर से आता है। उसके पड़ोस का युवक उस पर काफी समय से गलत निगाह रखता था। कई बार उसने अश्लील हरकतें कीं। बदनामी के डर से उसने कुछ नहीं कहा। शनिवार की रात्रि उक्त युवक ने दुस्साहस की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed