{"_id":"682074b55b76160ee30a3f6d","slug":"young-man-suicide-by-hanging-himself-after-girlfriend-refused-to-marry-him-girlfriend-suicide-in-badaun-2025-05-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: शादी से मना किया तो युवक ने फंदे से लटककर दी जान, प्रेमिका ने जहर खाकर की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: शादी से मना किया तो युवक ने फंदे से लटककर दी जान, प्रेमिका ने जहर खाकर की खुदकुशी
Sun, 11 May 2025 03:28 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 11 May 2025 03:28 PM IST
विज्ञापन
युवक का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
बदायूं में सिविल लाइन थाना क्षेत्र के बिल्सी रोड पर एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। वहीं नजदीक के एक गांव निवासी युवती ने भी जहर खाकर आत्महत्या कर ली। चर्चा है कि दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे।
युवती के गर्भवती होने की भी चर्चा है। घरवालों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही युवती का अंतिम संस्कार कर लिया। वहीं युवक के शव को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराकर घर वालों को सौंप दिया है।
जरीफनगर थानाक्षेत्र के गांव भगतानगला निवासी संजीव (19) पुत्र निरंजन का अपनी रिश्तेदार युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती पास के ही एक गांव की रहने वाली थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध काफी लंबे समय से चल रहा था।
विज्ञापन
युवती गर्भवती बताई जा रही है। दोनों के घरवाले शादी को तैयार नहीं थे। बताया जाता है कि शुक्रवार रात दोनों ने फोन पर बात की। इसके बाद रात में ही संजीव घरवालों को बिना कुछ बताए बाइक लेकर चला गया और सिविल लाइन थानाक्षेत्र के बिल्सी रोड पर एआरटीओ ऑफिस के पास पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली।

शनिवार सुबह उसका शव पुलिस ने बरामद किया और पहचान कराके परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिवार के लोग बदायूं आ गए। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। उधर, प्रेमिका ने भी जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। परिवार के लोगों ने किसी को बिना सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार दिया।
क्षेत्र के गांव भगतानगला के युवक ने बदायूं में जाकर आत्महत्या की है। वहीं चर्चा है कि पास के ही किसी गांव में उसकी प्रेमिका ने भी आत्महत्या कर ली है, लेकिन पुलिस को इस तरह की कोई सूचना नहीं है। युवती गर्भवती बताई जा रही है। अपने स्तर पर जानकारी की जा रही है, जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -अश्वनी कुमार, इंस्पेक्टर, जरीफनगर