Bareilly News: शादी समारोह में विवाद के बाद चाकू मारकर युवक की हत्या, तीन आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज
बरेली के बहेड़ी में बुधवार रात शादी समारोह के दौरान युवक की हत्या से सनसनी फैल गई। विवाद के बाद आरोपियों ने उसे चाकू मारा और भाग गए। मृतक के भाई ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र में बुधवार रात शादी समारोह के दौरान एक युवक की हत्या कर दी गई। विवाद के बाद आरोपियों ने युवक के पेट में चाकू घोंप दिया और भाग गए।
पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मोहल्ला नूरी नगर के अनवर के बेटे जलीस की बुधवार रात मधुर मिलन बैंक्विट हॉल में शादी थी, जिसमें मोहल्ले के ही शानू उर्फ शोएब और जुनैद के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। वहां मौजूद लोगों ने उनके बीच होते विवाद को शांत कर दिया।
यह भी पढ़ें- UP: बरेली में युवक की गोली मारकर हत्या, सेटेलाइट बस अड्डे पर ऑटो चालक से हुआ था विवाद, आरोपी फरार
थोड़ी देर बाद जुनैद ने अपने भाई शकील और सगीर के साथ मिलकर शानू (25 वर्ष) पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। मृतक के भाई ने बताया कि हमलावर शराब के नशे में धुत थे। घटना के बाद भाग गए।
मृतक के भाई ने दर्ज कराई रिपोर्ट
मृतक के भाई जुल्फिकार ने जुनैद, शकील और सगीर निवासी मोहल्ला नूरी नगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। इंस्पेक्टर संजय तोमर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
रिश्तेदारों ने बताया कि करीब दो माह पहले मृतक शोएब की शादी इसी मोहल्ले की एक युवती से तय हुई थी। दिसंबर में ही उसका निकाह होने वाला था। आरोपी तीनों भाई उस युवती के रिश्तेदार हैं। देर शाम को मृतक का शव पोस्टमॉर्टम के बाद घर पहुंचा तो घर में कोहराम मच गया।