फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   young man shot and killed by auto driver in Bareilly

Bareilly: चेहरे पर गोली मारकर युवक की हत्या, टेंपो चालक से मामूली बात पर हुआ था झगड़ा, तीन आरोपी हिरासत में

Thu, 11 Sep 2025 10:28 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 11 Sep 2025 10:28 AM IST
सार

बिशारतगंज निवासी थे गौरव, टेंपो चालक से तकरार के बाद खुर्रम गौंटिया में हुई वारदात, आठ नामजद, तीन हिरासत में

विज्ञापन
young man shot and killed by auto driver in Bareilly
गौरव गोस्वामी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के खुर्रम गौंटिया में बुधवार रात दो गुटों में झगड़े के दौरान बिशारतगंज निवासी गौरव गोस्वामी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक के पिता ने बारादरी थाने में आठ नामजद सहित अज्ञात लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


विशारतगंज के वार्ड सात निवासी छोटेलाल गोस्वामी ने बारादरी थाने के इंस्पेक्टर क्राइम अरविंद सिंह को बताया कि उनका पुत्र गौरव गोस्वामी (25) और भतीजा आकाश गोस्वामी बुधवार दोपहर बाद उनके दूसरे भतीजे मनोज गोस्वामी से मिलने शाही थाना क्षेत्र के गांव कुल्छा गए थे। वहां से गौरव, आकाश व मनोज शाम को बरेली आए। मनोज अपने दोस्त लकी लभेड़ा, आकाश राठौर, डंपी व अनिल से मिला। सभी ने डमरू चौराहे के पास स्थित होटल में खाना खाया। रात एक बजे सभी बाइक से सेटेलाइट चौराहे की तरफ निकले।
विज्ञापन


छोटेलाल का आरोप है कि सेटेलाइट पुल के पास बाइक मोड़ते वक्त अचानक टेंपो सामने आने से हादसा होते-होते बचा। तब टेंपो चालक अनस उर्फ मुलायम से उनकी मामूली कहासुनी हो गई। इसके बाद टेंपो चालक गाली देकर आगे बढ़ गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

टेंपो चालक के घर के पास हुई वारदात  
गौरव और उसके दोस्तों ने उसका पीछा किया। ईसाइयों की पुलिया मोड़ से खुर्रम गौंटिया की ओर मुड़कर अनस ने अपने घर के पास टेंपो रोक दिया। अपने अन्य साथियों को भी बुला लिया। अनस व उसके साथी नैतिक सोनकर, बिहारी सोनकर, राजा, अभय, शेखर, चंदन और समीर समेत कुछ अज्ञात लोगों ने मिलकर गौरव, आकाश और मनोज की पिटाई शुरू कर दी।

चेहरे के पास आंख के पास लगी गोली 
इस दौरान हमलावरों ने कहा कि बिहारी गोली मार, ये लोग दादागिरी कर रहे हैं। इतना सुनते ही बिहारी ने तमंचा निकाल कर फायरिंग कर दी। एक गोली गौरव के चेहरे पर आंख के पास लगी। गौरव चीखकर सड़क पर ही गिर गया। आकाश, मनोज और उनके साथी गौरव को निजी अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सक ने गौरव को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर रात में ही एसपी सिटी मानुष पारीक, सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।

यह भी पढ़ें- UP: दोस्त चलाता रहा कार... पीछे वाली सीट पर साथी युवती से करता रहा दरिंदगी; मुठभेड़ के बाद दो आरोपी गिरफ्तार
 

एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि मोड़ पर बाइक के आगे टेंपो आने से शुरू हुए विवाद के बाद बिशारतगंज निवासी युवक की हत्या कर दी गई। तीन लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। बाकी आरोपियों की तलाश के लिए एसओजी समेत तीन टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed