{"_id":"6519d67c92576c79680aa838","slug":"young-man-shot-for-not-giving-money-to-drink-alcohol-bareilly-news-c-4-noi1138-258864-2023-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: शराब पीने के लिए रुपये न देने पर युवक को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: शराब पीने के लिए रुपये न देने पर युवक को गोली मारी
Mon, 02 Oct 2023 01:59 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 02 Oct 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। थाना सुभाषनगर के करगैना में शुक्रवार रात को शराब पीने के लिए रुपये न देने पर दो लोगों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली युवक के पैर में धंस गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
सुभाषनगर थाना क्षेत्र के करगैना निवासी अफसर हुसैन ने बताया कि शुक्रवार रात करीब आठ बजे उनका बेटा अयान अपने घर के दरवाजे पर बैठा था। इसी दौरान यहां करगैना के ही रियाज अहमद और अशरफ आ गए। दोनों अयान से शराब पीने के लिए रुपये मांगने लगे। अयान ने रुपये देने से मना कर दिया। इस पर दोनों उसे गालियां देने लगे। गालियां देने का विरोध करने पर अशरफ ने उसे पकड़ लिया और रियाज ने जान से मारने की नीयत से तमंचे से उस पर फायर कर दिया। गोली अयान के दाएं पैर में लगी। इससे वह गंभीर घायल हो गया। फायर की आवाज सुनकर मौके पर मोहल्ले के सदब और नासिर समेत कई लोग आ गए। हमलावर पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से बात की। पुलिस आरोपियों की नामजदों की तलाश की जा रही है।