फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Young man sexually exploited girl on the pretext of marriage in Bareilly

शादी का झांसा देकर लूटी आबरू: युवक ने अब दूसरी युवती से कर लिया निकाह, पीड़िता बोली- मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी

Mon, 04 Dec 2023 07:37 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 04 Dec 2023 07:37 AM IST
सार

बरेली में युवक ने शादी का झांसा देकर युवती से चार साल तक संबंध बनाए। फिर उसे धोखा देकर दूसरी युवती से निकाह कर लिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पहले सुनवाई नहीं की, जब आरोपी खुद हाजिर हुआ तो रिपोर्ट लिखी।

विज्ञापन
Young man sexually exploited girl on the pretext of marriage in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली में ट्रैवल एजेंसी संचालक फैजान ने शादी का झांसा देकर बारादरी थाना क्षेत्र की रिश्तेदार युवती से चार साल तक संबंध बनाए। फिर उसे धोखा देकर फरीदपुर की युवती से शादी कर ली। पीड़िता दो थानों और दो चौकियों के चक्कर काटती रही। अब जब आरोपी शादी करके खुद हाजिर हो गया तो बारादरी थाने में रिपोर्ट लिखी गई है।

विज्ञापन


युवती ने बताया कि चार साल पहले वह प्राइवेट नौकरी करती थी। घर में जरी का काम भी होता था। शहर निवासी ट्रैवल एजेंसी संचालक रिश्तेदार फैजान ने उन्हीं दिनों शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वह अपने परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों से मिलवाते वक्त कहता था कि मैं इसी से शादी करंगा। जब वह शादी के लिए कहती तो वह बात टाल देता था।
विज्ञापन


आरोप है कि तीन नवंबर की रात आरोपी युवती के घर आया और दुष्कर्म किया। युवती ने शादी की जिद की तो वह जान से मारने की धमकी देकर चला गया। 14 नवंबर को उसने महिला थाने में शिकायत की, पुलिस ने वहां आरोपी को बुलाकर बैठा लिया, फिर रात में छोड़ दिया। इसके बाद उसने बारादरी थाने में भी शिकायत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी और थानों के चक्कर काटती रही पीड़िता 
उसे पता लगा कि प्रेमी 27 नवंबर को फरीदपुर में किसी युवती से शादी कर रहा है। ये जानकारी उसने पुलिस को दी। तब से वह महिला थाना, बारादरी थाना, कांकर टोला चौकी व जगतपुर चौकी के चक्कर काटती रही पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब शादी करके आरोपी खुद ही बारादरी थाने में हाजिर हो गया। पुलिस ने रविवार को दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देने के आरोप में उस पर रिपोर्ट दर्ज कर ली।

'सजा दिलवाकर रहूंगी'
पीड़ित ने बताया कि पुलिस के कार्रवाई नहीं करने की वजह से आरोपी ने शादी कर ली। उसने पत्नी व उसके घरवालों से भी हकीकत छिपाई है। आरोपी ने उसका जीवन बर्बाद किया है, वह उसे हर हाल में सजा दिलाकर रहेगी।

महिला थाना प्रभारी की छवि सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर 14 नवंबर को आरोपी को भी बुलवाया गया था। पुलिस ने शाम तक परिजनों के आने का इंतजार किया पर दोनों में से किसी के परिजन नहीं आए। आरोपी को अगली तारीख पर आने की हिदायत देकर भेज दिया गया। इस बीच पीड़िता बारादरी थाने चली गई और हमारे थाने कोई नहीं आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed