{"_id":"6ae7a7a93c6ea0df1100bd96","slug":"young-man-out-for-a-walk-run-over-by-a-vehicle-dies-bareilly-news-c-188-1-sbly1013-103658-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: टहलने निकले युवक को वाहन ने रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: टहलने निकले युवक को वाहन ने रौंदा, मौत
विज्ञापन
बरेली-बीसलपुर मार्ग पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहरा
बरेली-बीसलपुर मार्ग पर शेखापुर चौराहे के पास हुआ हादसा
कुआंडांडा। बरेली-बीसलपुर मार्ग पर बीसलपुर थाना क्षेत्र के रिछोला गांव के पास शनिवार रात सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई।
भुता थाना क्षेत्र के शेखापुर गांव निवासी वीरेश सिंह (24) शनिवार रात को खाना खाने के बाद टहलने के लिए घर से निकले थे। जब वह शेखापुर चौराहे से आगे पीलीभीत जिले के बॉर्डर क्षेत्र में पहुंचे। तभी एक वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि वीरेश सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वीरेश सिंह दो भाइयों और एक बहन में दूसरे नंबर के थे। वीरेश बाहर रहकर मजदूरी करता था। जवान बेटे की मौत से माता-पिता और परिजन गम में डूबे रहे। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पोस्टमाॅर्टम कराया। फरीदपुर सीओ संदीप सिंह ने बताया कि मामले में वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
-
डीसीएम ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, महिला समेत चार घायल
मीरगंज। राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार डीसीएम ने पीछे से ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। टक्कर से ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें रखा शादी समारोह का सामान भी टूट गया।
पुलिस के अनुसार, भिटौली नगला निवासी लक्ष्मण प्रसाद, खेमपाल, डालचंद और गोविंदपुरा निवासी पुष्पा देवी रविवार को मीरगंज के साप्ताहिक बाजार से खरीदारी कर ई-रिक्शा से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रामपुर से बरेली की ओर जाने वाली लेन पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम से हादसा हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी मीरगंज पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया गया। चिकित्सकों ने डालचंद की हालत गंभीर बताई है। हादसे के बाद डीसीएम चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन
सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। मामले की जानकारी जुटाकर कार्रवाई की जा रही है।