फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   young man murdered dead body found outside MP's residence in Bareilly

Bareilly News: पल्लेदार की हत्या कर सांसद आवास के पीछे फेंका शव, गमछे से बंधे थे हाथ-पैर

Thu, 02 May 2024 09:28 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 02 May 2024 09:28 PM IST
सार

थाना कैंट क्षेत्र के झील गौटिया के निवासी युवक की हत्या कर दी गई। उसका शव सांसद आवास के पीछे मिला। उसके हाथ-पैर गमछे से बंधे थे। हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। 

विज्ञापन
young man murdered dead body found outside MP's residence in Bareilly
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के थाना कैंट क्षेत्र के झील गौंटिया निवासी 30 वर्षीय पल्लेदार हरिओम की हत्या कर उसका शव आंवला सांसद के आवास के पीछे प्लॉट में डाल दिया गया। हत्या के मामले में वजह को लेकर पेंच फंस गया है, पुलिस जानकारी करने में जुटी है।

विज्ञापन


हरिओम के ताऊ वीरपाल ने बताया कि बुधवार रात खाना खाकर हरिओम घर से घूमने की बात कहकर निकला था। रात में ही किसी ने सूचना दी कि सांसद धर्मेंद्र कश्यप की कोठी के पीछे प्लॉट में युवक का शव मिला है, जिसके हाथ पैर बंधे हैं। जब परिवार के लोग पहुंचे तो उन्होंने शव की शिनाख्त हरिओम के रूप में की। परिवार ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंचे। बृहस्पतिवार को फॉरेंसिक टीम ने भी जांच की। 
विज्ञापन


शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इसमें सिर की चोट से हत्या की बात सामने आई। पीठ पर घसीटने के निशान थे। हरिओम के ही गमछे को दो टुकड़ों में फाड़कर एक से उसके हाथ तो दूसरे से पैर बांधे गए थे। हरिओम का दूसरा गमछा और चप्पलें शव के पास तो बनियान कुछ दूरी पर खेत में पड़ी थी। हत्या के इस मामले में पूछताछ के बाद भी किसी रंजिश का पता नहीं लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पल्लेदारी करता था हरिओम
परिवार के लोगों ने यह तो आरोप लगाया कि हरिओम की हत्या करके शव फेंका गया है, लेकिन किसी भी रंजिश से इन्कार कर दिया। भाजपा के क्यारा मंडल उपाध्यक्ष नंदू सिंह ने बताया कि हरिओम रेता बजरी की दुकान पर पल्लेदारी करके परिवार पालता था। उसका एक भाई दुबई में है जो कल तक घर आ सकेगा। परिवार में भाभी और मां ही यहां रहती थीं। मां बिंदु देवी ने बताया कि हरिओम की किसी से ज्यादा दोस्ती भी नहीं थी।

सीओ सिटी प्रथम पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि हरिओम की हत्या के मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। परिजन किसी से रंजिश भी नहीं बता रहे हैं। तहरीर न भी आई तो पुलिस अपनी ओर से रिपोर्ट लिखकर सही खुलासा करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed