{"_id":"5d6b5a2b8ebc3e01506ed1a6","slug":"young-man-murder-in-shahjahanpur-of-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: युवक की गला दबाकर हत्या, मृतक कल ही आया था अपने घर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: युवक की गला दबाकर हत्या, मृतक कल ही आया था अपने घर
Sun, 01 Sep 2019 11:12 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 01 Sep 2019 11:12 AM IST
विज्ञापन
मौके पर पुलिस और ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में युवक की हत्या का मामला सामने आया है। युवक की हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
घटना शाहजहांपुर जिले की है। थाना सेहरामऊ दक्षिणी अंतर्गत ग्राम महमदपुर निवासी रामदास उर्फ रम्मा पुत्र प्यारेलाल (42) की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक रामदास सेहरामऊ थाना क्षेत्र के ग्राम दिवैयापुर निवासी साहब सिंह पुत्र दुर्गविजय सिंह के यहां खेतीबाड़ी में मजदूरी करता था।
शनिवार शाम को अपने घर महमदपुर वापस आया था, रविवार सुबह 4:00 बजे गांव के लड़के टहलने के लिए निकले तो उन्होंने गांव के अंदर जगदीश के मकान के सामने खाली पड़ी जगह में रामदास का शव पड़ा देखा।
विज्ञापन
उन्होंने परिवार वालों को सूचना दी कि मृतक के पिता का पहले ही देहांत हो चुका है, जबकि मृतक की मां चित्रा देवी बड़े भाई बजरंगी उससे छोटा मौजीराम मृतक अपने भाइयों में तीन भाई था।
मृतक अविवाहित था और मजदूरी करता था। मृतक के गले में खरोच के निशान थे, मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा ने जांच पड़ताल कर शव का पंचनामा भरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।