फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   young man misdeeds his sister-in-law in bareilly

Bareilly News: सऊदी अरब में रह रहा पति, भाभी पर डोली नीयत तो देवर ने कर दीं हदें पार

Fri, 15 Nov 2024 06:35 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 15 Nov 2024 06:35 PM IST
सार

Bareilly Crime News: बरेली में एक महिला ने अपने देवर पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि देवर ने तमंचा दिखाकर उससे दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन
young man misdeeds his sister-in-law in bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बिथरी चैनपुर क्षेत्र में महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला ने बताया कि पति सऊदी अरब नौकरी करने चला गया। इसके बाद उसके देवर ने तमंचा दिखाकर उसे धमकाया और दुष्कर्म किया। बिथरी चैनपुर थाने में पीड़ित महिला ने देवर व उसके दोस्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


बिथरी चैनपुर क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने बताया कि उसका पति पांच-छह साल से सऊदी में नौकरी कर रहा है। आरोप लगाया कि उसका देवर उस पर गलत नजर रखता है। बृहस्पतिवार को महिला एक धर्मस्थल पर इबादत के लिए जा रही थी। रास्ते में उसका देवर खड़ा मिल गया। 
विज्ञापन


देवर का दोस्त मुशब्बर भी उसका पास खड़ा था। महिला ने आरोप लगाया कि देवर ने महिला को तमंचा दिखाकर धमकाया और फिर आम के बाग में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसका दोस्त मुशब्बर पहरेदारी करता रहा। बिथरी चैनपुर थाने में दोनों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आंवला: ससुर-देवर पर दुष्कर्म का आरोप
आंवला में एक विवाहिता ने अपने देवर व ससुर पर तीन साल तक यौन शोषण करने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी है। नगर निवासी विवाहिता का आरोप है कि चार साल पहले उसकी शादी दूसरे मोहल्ले के युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुर व देवर उस पर गलत नीयत रखने लगा। पति की गैर मौजूदगी में दोनों आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी धमकी देते थे। 

विवाहिता ने बताया कि आरोपी पिछले तीन सालों से उसका शारीरिक शोषण कर रहे हैं। अब वह आठ महीने की गर्भवती हो गई है, फिर भी आरोपी उसके साथ जबरन संबंध बनाना चाहते हैं। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed