फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Young man misdeed seven year old girl in Bareilly

सात साल की बच्ची से दरिंदगी: फूल तोड़ने गई मासूम से युवक ने किया दुष्कर्म, बेहोशी की हालत में खेत में मिली

Wed, 13 Mar 2024 06:29 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 13 Mar 2024 06:29 PM IST
सार

बरेली के नवाबगंज क्षेत्र में सात साल की बच्ची से युवक ने दरिंदगी की। आरोपी युवक उसे बहाने से खेत में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद बेहोशी की हालत में उसे छोड़कर फरार हो गया। 

विज्ञापन
Young man misdeed seven year old girl in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली के नवाबगंज क्षेत्र में सहेलियों के साथ फूल तोड़ने जा रही सात साल की बच्ची से बाइक सवार युवक ने दुष्कर्म किया। बेहोशी की हालत में वह बच्ची को गन्ने के खेत में छोड़कर भाग गया। होश में आने पर बच्ची ने आसपास के खेतों पर काम कर रहे किसानों को जानकारी दी। उन्होंने बच्ची को घर पहुंचाया।

विज्ञापन


नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि मंगलवार को उसकी सात साल की बेटी दो सहेलियों के साथ फूल तोड़ने गई थी। गांव के बाहर ही एक बाइक सवार मिला। उसने नहर तक जाने की बात कहकर तीनों को बाइक पर बैठा लिया। थोड़ा आगे जाने पर उसने पाकड़ के पेड़ के पास दो बच्चियों को उतार दिया।
विज्ञापन


बेटी को लकड़ी का गठ्ठर उठवाने का झांसा देकर वह गन्ने के खेत में ले गया। वहां उसने चाकू दिखाकर दुष्कर्म किया। आरोप है कि इस दौरान नशीला पदार्थ भी खिला दिया। बेहोशी की हालत में वह बेटी को छोड़कर फरार हो गया। आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों ने उसे घर पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम को ही पिता बेटी को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस बच्ची को मेडिकल के लिए सीएचसी ले गई। सीएचसी स्टाफ के मुताबिक मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा ने बताया कि बच्ची ने आरोपी का हुलिया बताया है। रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

बाहरी शख्स या किसी सिरफिरे की हरकत
सात साल की बच्ची के साथ हैवानियत करने का आरोपी कोई बाहरी शख्स या फिर सिरफिरा हो सकता है। डीएम के साथ जिला अस्पताल में बच्ची का हाल जानने के बाद एसएसपी गांव पहुंचे। वहां आसपास के कैमरे दिखवाए। किसी बाहरी शख्स या सिरफिरे के अलावा शक की सुई संदिग्धों की ओर भी डोल रही है।

थाना नवाबगंज के एक गांव में सात साल की मासूम से दुष्कर्म कर आरोपी फरार हो गया है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है। इलाके के शातिरों की तस्वीर बच्ची को दिखाकर आरोपी की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। बाइक सवार गांव की गलियों से गुजरने वाला शख्स किसी का मेहमान भी हो सकता है। बच्ची के बताए हुलिये के मुताबिक से गांव के आसपास के संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। बुधवार शाम एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान, एसपी देहात मुकेश चंद्र मिश्रा पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे।

एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि बच्ची की हालत में सुधार है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस टीमें पीड़ित के बताए हुलिये के मुताबिक आरोपी की तलाश में जुट गई हैं। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed