फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   young man kidnapped and misdeed woman who was sweeping outside house

नशे की दवा खिलाकर बॉबी ने छोड़ा: झाड़ू लगा रही युवती को किया अगवा, पुराने मकान में ले जाकर किया दुष्कर्म

Sat, 07 Sep 2024 09:58 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: श्याम जी. Updated Sat, 07 Sep 2024 09:58 PM IST
सार

बदायूं में एक युवती को तमंचे के बल पर अगवा कर लिया। इसके बाद उससे जबरन दुष्कर्म किया। मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
 

विज्ञापन
young man kidnapped and misdeed woman who was sweeping outside house
crime demo - फोटो : iStock

विस्तार

उसहैत थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने घर के बाहर झाड़ू लगा रही युवती को पांच दिन पहले जबरन तमंचे के बल पर अगवा कर लिया। इसके बाद उससे जबरन दुष्कर्म किया। शनिवार को तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की है।

विज्ञापन


मां की तरफ से दी गई तहरीर में कहा गया कि दो सितंबर सुबह करीब पांच बजे उसकी बेटी घर के सामने झाड़ू लगा रही थी। अचानक एक बाइक आकर उसके पास रुकी। युवक तमंचा दिखाकर लड़की को बाइक पर बैठाकर ले गया। युवक बॉबी गुप्ता ने उसको अपने पुराने मकान में ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद युवती को नशे की दवा खिलाकर मकान के सामने रोड पर छोड़ दिया, जहां वह बेहोश होकर गिर गई।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और युवती को उठाकर लाए व अस्पताल में भर्ती कराया। होश में आने पर बेटी ने पूरी घटना बताई। इसके बाद शनिवार को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed