फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   muslim man molested girl student ruckus in college

कॉलेज में हंगामा: दूसरे समुदाय के युवक ने छात्रा से की छेड़खानी, विहिप-बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पीटा

Sat, 10 Jun 2023 08:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 10 Jun 2023 08:04 AM IST
सार

छात्रा शुक्रवार को कॉलेज में परीक्षा देने आई थी। इसी बीच दूसरे मोहल्ले में रहने वाला दूसरे समुदाय का युवक भी कॉलेज पहुंच गया। आरोप है कि युवक ने छात्रा से छेड़खानी की। इस पर कॉलेज में हंगामा हो गया। 

विज्ञापन
muslim man molested girl student ruckus in college
हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के आंवला स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज में परीक्षा देने पहुंची छात्रा से दूसरे समुदाय के युवक ने शुक्रवार को छेड़खानी कर दी। इसके बाद धार्मिक संगठनों से जुड़े लोगों ने हंगामा कर दिया। पिटाई के बाद युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पर चेयरमैन आबिद अली भी कॉलेज पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने उन पर युवक को छुड़ाने का आरोप लगाते हुए कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह को भी बुला लिया। दो घंटे तक कॉलेज परिसर में गहमागहमी रही।

विज्ञापन


शहर के एक मोहल्ले की छात्रा शुक्रवार को कॉलेज में परीक्षा देने आई थी। इसी बीच दूसरे मोहल्ले में रहने वाला दूसरे समुदाय का युवक भी कॉलेज पहुंच गया और छात्रा से छेड़खानी करने लगा। नगरिया गांव का छात्रा का एक रिश्तेदार भी कॉलेज में पढ़ता है। युवक की हरकतें देखकर उसने साथियों की मदद से उसे पीट दिया।

विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री भी मौके पर पहुंचे 

सूचना पर हिंदू जागरण मंच, अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद, विहिप और बजरंग दल से जुड़े कार्यकर्ता भी कॉलेज पहुंच गए। पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले आई तो नगर पालिका के चेयरमैन आबिद अली भी कॉलेज पहुंच गए। उन्होंने बातचीत कर मामले को रफा-दफा करने का प्रयास किया। इस पर हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने आरोपी को छुड़वाने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाकर जाम लगाने की कोशिश की। कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह को भी मौके पर बुला लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस से बात करते कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह 

चेयरमैन और उनके समर्थकों को कॉलेज परिसर में देख मंत्री ने बाहरी व्यक्तियों को कॉलेज में बुलाने का आरोप लगाते हुए प्रबंधन को फटकार लगाई। चेयरमैन को भी नसीहत दे डाली। एक घंटे तक कॉलेज प्रबंधन से जुड़े लोगों और चेयरमैन के साथ मंत्री ने बंद कमरे में बात की। इसके बाद वह कॉलेज से चले गए। मंत्री के जाने के बाद कार्यकर्ता भी लौट गए। मामले में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एमपी सिंह से बात करने का प्रयास किया गया मगर उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की।

शिक्षिका से अभद्रता का आरोप

आरोप है कि हंगामे के दौरान धार्मिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने एक शिक्षिका से अभद्रता की। उन्हें अपशब्द भी बोले गए। इस संबंध में जब शिक्षिका का पक्ष जानने का प्रयास किया गया तो उन्होंने बात नहीं की। कॉलेज प्रशासन ने सीसीटीवी फुटेज दिखाने से भी इनकार कर दिया।

पहले भी छेड़खानी कर चुका है आरोपी

छात्रा के रिश्तेदार युवक ने बताया कि आरोपी काफी समय से छात्रा को परेशान कर रहा है। दो बार वह उसके साथ छेड़खानी कर चुका है। शुक्रवार को वह जबरन छात्रा का हाथ पकड़कर छेड़खानी कर रहा था।

कॉलेज में न आएं बाहरी

कॉलेज पहुंचे कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने परीक्षा के समय बाहरी लोगों के परिसर में प्रवेश पर आपत्ति जताई। उन्होंने कॉलेज प्रशासन से इस संबंध में व्यवस्था बनाने को कहा। कॉलेज के बाहर अराजक तत्वों का जमावड़ा न हो, इसके लिए भी निर्देश दिए।

इंस्पेक्टर ओपी गौतम ने बताया कि हंगामे की सूचना पर कॉलेज गया था। तहरीर मिली है, जिसके आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। कॉलेज के आसपास अराजक तत्व जमा न हों, इसके लिए गश्त बढ़ाई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed