फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Young man from Faridpur sent obscene messages to a girl from Uttarakhand

Bareilly News: उत्तराखंड की युवती को फरीदपुर के युवक ने भेजे अश्लील मेसेज

Tue, 12 Sep 2023 02:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 12 Sep 2023 02:26 AM IST
विज्ञापन
Young man from Faridpur sent obscene messages to a girl from Uttarakhand
फरीदपुर (बरेली)। कस्बे के युवक ने उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर की युवती के मोबाइल फोन पर अश्लील मेसेज भेजे। युवती के विरोध करने पर आरोपी ने उसका मोबाइल नंबर सोशल मीडिया के जरिये वायरल कर दिया। इसके बाद युवती के पास कई जगह से अश्लील मेसेज आने लगे। परेशान युवती आरोपी युवक के खिलाफ फरीदपुर थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


पीड़ित युवती के मुताबिक उसका भाई फरीदपुर की एक फैक्टरी में नौकरी करता है। जरूरत पड़ने पर उसने भाई से कुछ रुपये मांगे तो भाई ने फरीदपुर कोतवाली के सामने एक जन सेवा केंद्र से उसे रुपये भेजे। आरोपी जनसेवा केंद्र संचालक युवती के उसी मोबाइल नंबर पर अश्लील मेसेज भेजने लगा। विरोध किया तो आरोपी ने उसका नंबर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद उसके पास कई जगहों से मेसेज पहुंचने लगे। युवती ने बताया कि उसके पास विदेश से भी अश्लील मेसेज भेजे जा रहे है। जब युवती आरोपी जन सेवा संचालक के खिलाफ फरीदपुर थाने में तहरीर देने पहुंची तो जनसेवा केेंद्र पर बैठे आरोपी और उसके साथियों ने उसे घेर लिया और थाने जाने से रोका।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों से बचकर युवती जैसे-तैसे थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए पुलिस को तहरीर दी है। थाने के इंस्पेक्टर दयाशंकर ने बताया कि तहरीर मिली है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed