फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   young man found dead behind the hospital in Bahedi Bareilly

Bareilly News: अस्पताल के पीछे प्लॉट में मिला युवक का शव, चेहरे पर खरोंच के निशान, हत्या की आशंका

Sat, 09 Sep 2023 01:46 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 09 Sep 2023 01:46 PM IST
सार

शेखुपुरा मोहल्ला निवासी युवक शुक्रवार रात 10 बजे घर से निकला था। परिजनों ने रातभर उसकी खोजबीन की। सुबह उसका शव मिलने की सूचना मिली। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। 

विज्ञापन
young man found dead behind the hospital in Bahedi Bareilly
नावेद का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बहेड़ी में शनिवार सुबह एक निजी अस्पताल के पीछे प्लॉट में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान शेखुपुरा मोहल्ले निवासी नावेद खान (22) के तौर पर हुई है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने बताया कि वह शुक्रवार रात 10 बजे घर से निकल गया था। सुबह उसका शव मिलने की सूचना मिली। 

विज्ञापन


पोस्टमार्टम हाउस पर परिजनों ने बताया कि परिवारवालों ने देर रात नावेद की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। सुबह चार बजे उठकर वह उसे फिर तलाश करने लगे। तब किसी ने बताया कि नावेद का शव रजा अस्पताल के पीछे खाली प्लॉट में पड़ा है। परिजनों के मुताबिक उसके मुंह पर खरोंच जैसे निशान थे, जुबान बाहर निकली थी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- प्यार में पार की हर बाधा: आकाश के इश्क में बरेली की इकरा बन गई प्रीति, नाबालिग रहते घर छोड़ा तो सजा भी काटी
विज्ञापन
विज्ञापन

 

भाई बब्बू के मुताबिक नावेद का मोबाइल व अन्य सामान सुरक्षित था। इससे लग रहा है कि उसके साथ कोई लूट नहीं हुई। गला दबाकर हत्या की आशंका है। इसी तरह के हालात बताकर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। 

मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि नावेद नशा करता था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed