फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   young man entered the house and molested the woman in bareilly

दुस्साहस: महिला के घर में घुसा युवक, उतारे कपड़े; धमकी दी- तू मेरी न हो सकी तो परिवार सहित जान से मार दूंगा

Tue, 11 Jul 2023 04:48 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 11 Jul 2023 04:48 PM IST
सार

आरोपी युवक महिला का पड़ोसी है। रविवार दोपहर वह महिला के घर में घुस आया और सबके सामने कपड़े उतार दिए। आरोप है कि उसने महिला के साथ अश्लील हरकत की। विरोध करने पर पीटा। इसके बाद धमकी देकर फरार हो गया। 

विज्ञापन
young man entered the house and molested the woman in bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली में एक युवक ने दुस्साहिक हरकत की है। बारादरी थाना क्षेत्र में पड़ोसी के घर में घुसकर युवक ने महिला व बच्चों के सामने ही अपने कपड़े उतार दिए। इतना ही नहीं, उससे अश्लील हरकतें करने लगा। इस पर महिला ने शोर मचा दिया। उसके बच्चे रोने लगे। शोर सुनकर आसपास के लोग जुटने लगे तो आरोपी युवक महिला को परिवार सहित जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। 

विज्ञापन


पीड़ित महिला ने तहरीर देकर बताया कि रविवार दोपहर वह घर में बच्चों के साथ थी। पड़ोसी युवक मुजीब उसके घर में घुस आया। बच्चों के सामने ही वह निर्वस्त्र हो गया। वह महिला से अश्लील हरकतें करने लगा। महिला के विरोध करने पर आरोपी ने धमकी दी कि तू मेरी न हो सकी तो तुझे, तेरे पति व परिवार को जान से मार दूंगा। विरोध करने पर महिला से मारपीट की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- देवर ने भाभी को बना लिया पत्नी: 19 साल जेल में रहा पति, घर लौटा तो न जोरू मिली न जमीन; भाई बना दुश्मन

विज्ञापन
विज्ञापन

 

महिला और उसके बच्चों ने शोर मचाया तो भीड़ जुटने लगी। इसके बाद आरोपी भाग गया। जाते-जाते धमकी दी कि जो करना है कर लो, मैं सभी से निपट लूंगा। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने छेड़खानी, मारपीट व धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना के संबंध में इंस्पेक्टर अभिषेक सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed