फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Young man drowned in the river, search continues

Bareilly News: नदी में डूबा युवक, तलाश जारी

Thu, 12 Jun 2025 01:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Young man drowned in the river, search continues
आंवला।
विज्ञापन

सीएचसी में बनी कैंटीन में कार्यरत रसोइया का 25 वर्षीय पति शैलेश रामगंगा में स्नान के दौरान डूब गया। गोताखोर शाम तक उनकी तलाश करते रहे।
रसोइया गीता ने बताया कि उनके पति मूलरूप से फिरोजाबाद के निवासी हैं। उनका मायका वजीरगंज क्षेत्र के एक गांव में है। अभी कुछ महीने पहले ही पति शैलेश काम के सिलसिले में गाजियाबाद चले गए और वहां रहकर नौकरी करने लगे। मंगलवार रात गीता को फोन पर सूचना मिली कि शैलेश अपने दोस्तो के साथ मुरादनगर की एक नदी में स्नान के लिए गए थे। इसी दौरान वह डूब गए, तब से गोताखोरों लगातार उनकी तलाश कर रहे हैं, पर उनका अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed