{"_id":"6af8ce5eb819ecd46b0c218a","slug":"young-man-dies-after-being-run-over-by-a-train-near-a-railway-bridge-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-7116-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रेलवे पुल के पास ट्रेन से कटकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रेलवे पुल के पास ट्रेन से कटकर युवक की मौत
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी। घर से रामपुर बैटरी फैक्टरी जाने के लिए शनिवार सुबह निकले सोवरन (28) की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। युवक के भाई कृष्णपाल ने बताया कि सोवरन रामपुर की फैक्टरी में मजदूरी करता था। शनिवार सुबह रवाना हुआ। उनके साथ गांव दो लोग और थे। धनेटा फाटक पहुंचने पर वह रेलवे ट्रैक पर भाकड़ा नदी रेलवे पुल की ओर चल दिए। साथ के लोगों ने रोका भी, लेकिन उन्होंने कह दिया कि बस अभी आया। पुल के पास पहुंचने पर वह दिल्ली से बरेली की ओर आ रही डाउन लाइन पर सवारी ट्रेन की चपेट में आ गए। उनकी मौत से परिजनों में मातम पसरा है। भाई ने बताया की सोवरन के साथ गांव के छोटेलाल उर्फ जगन्नाथ और हरपाल भी थे। सीओ हाईवे देवेश सिंह ने बताया कि फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने सोवरन के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। संवाद
-- -
चार दिन से लापता राजमिस्त्री की ट्रेन की चपेट में आने से मौत
बिथरी चैनपुर। थाना क्षेत्र में शनिवार को ट्रेन की चपेट में आने से 30 वर्षीय राजमिस्त्री की मौत हो गई। चाचा ज्ञानदेव ने मृतक की पहचान फरीदपुर थाना क्षेत्र के गांव खनपुरा निवासी अनिल जाटव के रूप में की। उन्होंने बताया कि अनिल चार दिन पहले किसी को कुछ बताए बिना ही घर से निकला था। शनिवार को सरकड़ा-नवदिया देह जब्ती के बीच वह ट्रेन की चपेट में आ गया। बिथरी चैनपुर पुलिस ने शव का पोस्टमाॅर्टम कराया है। अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि जांच की जा रही है। युवक की गुमशुदगी भी दर्ज नहीं है। संवाद