Bareilly News: कानों में ईयरफोन लगाकर रेलवे ट्रैक पर टहल रहा था युवक, ट्रेन की चपेट में आने से मौत
सीबीगंज क्षेत्र में महेशपुरा के पास युवक ईयरफोन लगाकर अप लाइन पर जा रहा था, तभी ट्रेन आ गई। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के सीबीगंज इलाके में ईयरफोन एक युवक की मौत का कारण बन गया। वह कानों में ईयरफोन लगाकर रेलवे ट्रैक पर टहल रहा था। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। बृहस्पतिवार को उसका शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला था। उसके कान में मोबाइल से कनेक्ट ईयरफोन लगा हुआ था।
माना जा रहा था कि ईयरफोन लगा होने से वह पीछे से आती ट्रेन की आवाज नहीं सुन सका था। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने अज्ञात में शव को रेल हादसा मानकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार सुबह परिवार ने पोस्टमार्टम हाउस पर मोसीन के तौर पर शव की शिनाख्त की।
युवक की तलाश कर रहे थे परिजन
परिजनों ने बताया कि सीबीगंज थाना क्षेत्र निवासी मौसीन (25) एक निजी अस्पताल में काम करता था। बृहस्पतिवार रात वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। रात भर तलाश करने के बाद शुक्रवार सुबह उन्हें जानकारी मिली कि एक युवक की महेशपुर रेल फाटक के पास ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। वह पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। यहां मंजूर खां ने शव की शिनाख्त बेटे मोसीन के तौर पर की।
ये भी पढ़ें- Bareilly: कंडक्टर ने मजदूर को चलती बस से फेंका, पहिये से कुचलकर मौत; रोजी-रोटी के लिए जा रहा था जयपुर
मोसीन की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। मंजूर ने बताया कि अस्पताल दूसरी दिशा में है, जबकि जहां घटनास्थल है वह दूसरी दिशा में है। उन्हें नहीं पता कि बेटा वहां कैसे पहुंचा और वह किसी के साथ या अकेला था। मृतक अपने पांच भाई बहनों में दूसरे नंबर का था। फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।