फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Young man dies after being electrocuted

Bareilly News: करंट की चपेट में आए युवक की मौत

Sun, 03 May 2026 03:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 03 May 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Young man dies after being electrocuted
क्योलाड़िया। लोहे के तार पर कपड़े डालने के दौरान करंट लगने से रंजीत कुमार (22) झुलस गया। उपचार के दौरान शुक्रवार देर शाम उसकी मौत हो गई। रंजीत के घर की छत से बिजली का तार गुजर रहा है। उससे लोहे के तार में करंट उतरने के कारण हादसा हो गया।
विज्ञापन

गांव अंबरपुर निवासी मुन्नालाल ने बताया कि उनका बेटा रंजीत कुमार (22) शुक्रवार को कपड़े धोकर सुखाने के लिए लोहे के तार पर डालने गया था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। वह झुलसकर बेहोश हो गया। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां इलाज के दौरान देर शाम रंजीत ने दम तोड़ दिया। प्रभारी निरीक्षक वेद सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

एक साल पहले हुई थी शादी
माया देवी ने बताया कि उनके बेटे रंजीत की शादी एक साल पहले हुई थी। रंजीत की मौत से उसकी पत्नी खुशबू बेहाल हैं। रंजीत दो भाइयों में छोटा था। युवा बेटे की मौत से परिवार को गहरा सदमा लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में नहीं है बंच लाइन, खुले हैं तार
ग्रामीणों के मुताबिक, गांव में बिजली के तार खुले हैं। बंच केबल नहीं डाला गया है। इससे हादसों की आशंका रहती है। खासकर बरसात और आंधी में खतरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed