फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   young man committed suicide by shooting himself in the room in Bareilly

Bareilly: बेटे को खाना खाने के लिए बुला रही थी मां, तभी आई गोली की आवाज, छत पर पहुंची तो मिली लाश

Wed, 15 May 2024 04:32 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 15 May 2024 04:32 PM IST
सार

बरेली के थाना सुभाष नगर में एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। उसका शव छत पर कमरे में मिला। परिजनों के मुताबिक युवक ने गोली मारकर आत्महत्या की है। पुलिस वजह पता करने में जुटी है। 

विज्ञापन
young man committed suicide by shooting himself in the room in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के थाना सुभाष नगर के गांव सनइया धनसिंह निवासी 23 वर्षीय युवक रोहित की संदिग्ध परिस्थिति में गोली लगने से मौत हो गई। मृतक के भाई अभिषेक ने बताया कि मंगलवार देर शाम सोने की बात कहकर रोहित छत पर चला गया था। मां माला देवी ने खाना खाने को आवाज दी तो गोली की आवाज आई। अभिषेक छत पर पहुंचा तो रोहित का शव खून से लथपथ छत पर पड़ा था। 

विज्ञापन


रोहित ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी परिवार के लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस में शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रोहित ड्राइविंग करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था। माला देवी के दो बेटों में रोहित बड़ा बेटा था। आत्महत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। सुभाष नगर थाना प्रभारी ने बताया कि जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed