{"_id":"67294e9d0d0dbf4aa9045564","slug":"young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-bareilly-news-c-4-lko1064-514679-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पत्नी पहनती थी मॉडर्न कपड़े, विरोध करने पर हुआ झगड़ा, पति ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पत्नी पहनती थी मॉडर्न कपड़े, विरोध करने पर हुआ झगड़ा, पति ने फंदा लगाकर दी जान
Tue, 05 Nov 2024 06:38 PM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 06:38 PM IST
सार
बरेली में युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि युवक की पत्नी मॉडर्न कपड़े पहनकर घूमती थी। युवक इसका विरोध करता था। इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन
प्रशांत का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में पत्नी से विवाद होने पर युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। थाना बारादरी क्षेत्र के जोगी नवादा निवासी जयपाल शर्मा ने बताया उनके 24 वर्षीय बेटे प्रशांत शर्मा ने दो साल पहले उनकी मर्जी के खिलाफ किरन पटेल से शादी की थी। तब से उनका बेटा किरन के साथ किराए के मकान पर अलग रह रहा था।
विज्ञापन
रात में हुआ था झगड़ा
आरोप है कि जब प्रशांत काम पर चला जाता था तो उसकी पत्नी मॉडर्न कपड़े पहन कर घूमती थी। इसका विरोध प्रशांत करता था। इसी बात को लेकर रविवार को पति-पत्नी के बीच फिर से झगड़ा हो गया। उसके बाद प्रशांत शर्मा ने फंदा लगाकर जान दे दी। किरन ने उसकी सूचना प्रशांत के भाई रजत को दी। दोनों उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
प्रेमी बना हैवान: बरेली में प्रेमिका को कार से ले गया... फिर की खौफनाक वारदात, मरा समझ सड़क पर फेंका
विज्ञापन
पिता ने लगाया हत्या का आरोप
प्रशांत के पिता जयपाल शर्मा ने किरन पर प्रशांत की हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि किरन ने पहले प्रशांत को विषाक्त पदार्थ खिला दिया और बाद में आत्महत्या का रूप देने के लिए शव फंदे पर लटका दिया। किरन अक्सर प्रशांत से झगड़ती थी।