फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Boyfriend stabbed his girlfriend with a knife in Bareilly

प्रेमी बना हैवान: बरेली में प्रेमिका को कार से ले गया... फिर की खौफनाक वारदात, मरा समझ सड़क पर फेंका

Tue, 05 Nov 2024 10:58 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 05 Nov 2024 10:58 AM IST
सार

Bareilly News: बरेली के भोजीपुरा क्षेत्र में स्टाफ नर्स पर उसके प्रेमी ने जानलेवा हमला किया। मरा समझकर उसे बड़ा बाइपास पर फेंककर फरार हो गया। पुलिस ने घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले में दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
Boyfriend stabbed his girlfriend with a knife in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के भोजीपुरा में छह साल से लिव-इन रिलेशन (सहमति से संबंध) में रह रही स्टाफ नर्स ने प्रेमी पर शादी का दबाव बनाया। इससे प्रेमी बौखला गया। उसने रविवार को प्रेमिका को चाकू से गोद डाला। मरा समझकर बड़ा बाइपास पर छोड़कर फरार हो गया। गश्त कर रही पुलिस की नजर पड़ी तो घायल नर्स को अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी बड़ी बहन की तहरीर पर पुलिस ने बदायूं निवासी आरोपी और उसके दोस्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन


पीड़िता एक निजी मेडिकल कॉलेज में नर्स है और यहीं आवास में रहती है। बड़ी बहन की तहरीर के मुताबिक छोटी बहन की सोशल मीडिया के माध्यम से बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र के भोजपुर गांव निवासी अभय प्रताप सिंह से मुलाकात हुई थी। धीरे-धीरे दोनों में प्रेम हो गया। 
विज्ञापन


बरेली में 17 लाख की डकैती: बदमाशों ने परिवार को चारपाई से बांधा, दो घंटे तक की लूटपाट, पुलिस ने माना चोरी
विज्ञापन
विज्ञापन


अभय अक्सर बहन के आवास आता था और रुकता था। रविवार दोपहर को अपने दोस्त मोनू के साथ मेडिकल कॉलेज आया। यहां से बहन को कार में बैठाकर ले गया। इसी दौरान उसने बहन पर जानलेवा हमला कर दिया। रविवार रात 11 बजे भोजीपुरा थाने के एसआई संदेश यादव को बहन घायल अवस्था में पड़ी मिली। उन्होंने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद उन्हें सूचना दी गई।

सीमा विवाद में फंसा मामला
घटनास्थल थाना भोजीपुरा था, लेकिन पीड़िता की बहन रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची तो उसे सीबीगंज थाने जाने के लिए कह दिया। वह सीबीगंज थाने पहुंची तो घटनास्थल भोजीपुरा बताकर रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। दोनों थानों के बीच खींचतान के बाद सोमवार देर रात मामले में रिपोर्ट दर्ज हो सकी। घायल स्टाफ नर्स की हालत अब सामान्य है। इंस्पेक्टर भोजीपुरा प्रवीन सोलंकी का कहना है बड़ा बाइपास पर स्टाफ नर्स और अभय के बीच मारपीट हुई थी। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पुलिस जांच में सामने आई ये बात 
पुलिस की जांच में सामने आया है कि स्टाफ नर्स और अभय छह साल से सहमति संबंध में थे। अभय अक्सर मेडिकल कॉलेज आता था। यहां नर्स के आवास में ही कई-कई दिन तक रहता था। कई बार दोनों घूमने भी जाते थे। स्टाफ नर्स को जब पता लगा कि अभय पहले से शादीशुदा है तो वह उस पर पत्नी को तलाक देकर शादी करने का दबाव बनाने लगी। आशंका है कि इसी के चलते उसके ऊपर हमला किया हो। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed