फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   young man committed suicide by hanging himself after left suicide note in room

बरेली में युवक ने दी जान: सुसाइड नोट में लिखा- मेरी लाश को पिता और दोस्त के अलावा कोई हाथ न लगाए

Mon, 26 Jun 2023 02:43 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 26 Jun 2023 02:43 PM IST
सार

बरेली के संजय नगर निवासी विनय उर्फ विक्की पल्लेदारी का काम था। उसका पत्नी से विवाद चल रहा था। पत्नी अपने मायके में रहती है। सुसाइड नोट में लिखा है कि जब वह पत्नी को लेने गया तो साले ने उसके साथ अभद्रता की। 

विज्ञापन
young man committed suicide by hanging himself after left suicide note in room
विनय उर्फ विक्की का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार की सुबह उसका शव घर में फंदे से लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरा। छानबीन के दौरान कमरे में सुसाइड नोट मिला है। इसमें युवक ने पत्नी को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है। यह भी लिखा है कि उसकी लाश को पिता और दोस्त के अलावा कोई और हाथ न लगाए। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- खतना मामले में बड़ी कार्रवाई: बरेली के डॉ. एम खान अस्पताल का लाइसेंस निलंबित, शासन को भेजी जाएगी जांच रिपोर्ट

विज्ञापन

बारादरी थाना क्षेत्र के संजय नगर निवासी विनय उर्फ विक्की पल्लेदार था। उसकी शादी 10 साल पहले उसकी शादी हुई थी। परिजनों ने बताया कि विक्की की पत्नी ज्यादातर मायके में रहती है। इसके चलते दोनों के बीच विवाद था। बीते कई दिनों से पत्नी मायके में रह रही थी। विक्की उसे बुलाने गया था, जहां उसके साले ने उससे अभद्रता की। 

ये भी पढ़ें- पांच मौतों से दहला हाफिजगंज: बरेली में नीचे तक झूलते तार बने जानलेवा; बारिश में बिजली के खंभों से रहें दूर

 

परिजनों ने लगाया यह आरोप 

मृतक के परिजनों का आरोप है कि गौरी आए दिन पुलिस में झूठी शिकायत पर विक्की को परेशान कर रही थी। इससे आहत होकर विक्की ने रविवार रात घर में पत्नी की चुनरी से फंदा लगाकर जान दे दी। सोमवार सुबह परिवार की सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। इस दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला, इसमें विनय ने पत्नी को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है। 

विज्ञापन

सुसाइड नोट में लिखा कि पत्नी दस साल में लड़ाई करके दस बार मायके जा चुकी है। वह बुलाने गया तो साले ने उससे अभद्रता की। विक्की ने लिखा कि उसके शव को पिता और दोस्त पिंटू के अलावा कोई नहीं छुएगा। उसकी जींस में पैसे रखे हैं, उन्हीं से उसका अंतिम संस्कार हो जाएगा। पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विक्की का 10 साल का बेटा भी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed