{"_id":"652a4b95e338e1aa480d21f5","slug":"young-man-commits-suicide-by-hanging-in-bareilly-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: उत्तराखंड में गर्लफ्रेंड के पिता ने धमकाया, युवक ने बरेली आकर दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: उत्तराखंड में गर्लफ्रेंड के पिता ने धमकाया, युवक ने बरेली आकर दे दी जान
Sat, 14 Oct 2023 01:34 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 14 Oct 2023 01:34 PM IST
सार
बरेली के भोजीपुरा क्षेत्र का निवासी युवक उत्तराखंड के रुद्रपुर में प्राइवेट नौकरी करता था। वहां उसका एक लड़की से प्रेम प्रसंग हो गया। परिजनों का आरोप है कि लड़की के पिता ने उसे धमकाया था।
विज्ञापन
युवक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में गांव मल्लपुर निवासी 18 साल के युवक अजय ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। शनिवार को उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची भोजीपुरा थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार का आरोप है कि रुद्रपुर में युवक के प्रेम प्रसंग का पता चलने पर प्रेमिका के पिता ने जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
मल्लपुर निवासी छेदालाल अपनी पत्नी मुन्नी देवी, बेटा अजय समेत पूरे परिवार के साथ रुद्रपुर की एक फैक्टरी में काम करते हैं। इस दौरान अजय का वहां की लड़की से प्रेम प्रसंग हो गया। पोस्टमार्टम हाउस पर अजय के चाचा भगवानदास ने बताया कि जब यह बात लड़की के पिता को पता चली तो उसने जान से मारने की धमकी दे डाली।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Bareilly: 11 साल की रिद्धिमा की हत्या... प्रेम विवाह करने वाले भाई के ससुर ने की वारदात! वजह चौंकाने वाली
विज्ञापन
डर के कारण अजय अपने भाई राजीव के साथ अपने गांव आ गया। शुक्रवार रात अजय ने अपने कमरे में रस्सी से पंखे के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। राजीव की सूचना पर चाचा भगवानदास और पुलिस मौके पर पहुंची। भगवानदास ने बताया कि अंतिम संस्कार के बाद वह तहरीर देंगे।