फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Young man commits suicide after being beaten by his girlfriend brothers in Bareilly

बरेली: प्रेमिका के भाइयों ने पीटा, आहत होकर युवक ने फंदा लगाकर दी जान, परिजनों ने किया हंगामा

Mon, 24 Aug 2026 10:43 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदपुर (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदपुर (बरेली) Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 24 Aug 2026 10:43 AM IST
सार

बरेली के फरीदपुर क्षेत्र में एक युवक ने आत्महत्या कर ली। उसका शव फंदे से लटका मिला। बताया जा रहा है कि युवक का नाबालिग किशोरी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। किशोरी के भाइयों ने उसे पीटा था। इस पर युवक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया। हालांकि पोस्टमॉर्टम में मामला आत्महत्या का निकला।  

विज्ञापन
Young man commits suicide after being beaten by his girlfriend brothers in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के फरीदपुर क्षेत्र में नाबालिग प्रेमिका के भाइयों की पिटाई से आहत दूसरे समुदाय के युवक ने शनिवार को फंदा लगाकर जान दे दी। युवक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर किशोरी के दरवाजे पर शव रखकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया तो मामला आत्महत्या का निकला। इस पर युवक के परिजन शांत हो गए।

विज्ञापन


इलाके के एक गांव में पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने बताया कि युवक और किशोरी का घर आमने-सामने है। दोनों परिवार अलग-अलग समुदाय के हैं। युवक व किशोरी के बीच प्रेम-प्रसंग था। किशोरी के भाई ने शुक्रवार को प्रेमी युगल को फोन कॉल पर बातें करते सुन और देख लिया था। इसके बाद उसने अपने भाई व साथियों के साथ युवक की दुकान पर जाकर नाराजगी जताई। 
विज्ञापन


आरोप है कि इन लोगों ने युवक की पिटाई कर दी। मोहल्ले के लोगों ने युवक को छुड़ाया। पिटाई से आहत होकर युवक ने शनिवार रात कमरे में छत के कुंडे पर रस्सी से फंदा लगा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों ने किशोरी के दरवाजे पर शव रखकर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमॉर्टम में खुला मौत का राज 
सीओ संदीप सिंह ने बताया कि जिस कमरे में युवक ने आत्महत्या की थी, उस कमरे के अंदर की कुंडी टूटी मिली। दीवार का प्लास्टर भी छूटा हुआ था। दरवाजे को धक्का देकर खोला गया तो कुंडी टेढ़ी हो गई और दरवाजा खुल गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी आत्महत्या की पुष्टि हुई। इसके बाद युवक के परिजन से पूछताछ की गई तो उन्होंने आत्महत्या की बात मान ली। फंदा लगाकर मरने की बात लिखकर दी। फिलहाल कोई आरोप नहीं है। गांव में शांति बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed