बरेली में हादसा: गंगाजल लेने जा रहे कांवड़िया की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम
बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र में रविवार रात हुए हादसे में बाइक सवार कांवड़िये की मौत हो गई। वह जत्थे के साथ गंगाजल लेने कछला घाट जा रहे थे। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर मानपुर निवासी 36 वर्षीय पंकज की रविवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। वह गांव के करीब 30 साथियों के संग गंगाजल लेने बाइक से कछला जा रहे थे। भमोरा थाना क्षेत्र में सरदार नगर पुल के पास उनकी बाइक हादसे का शिकार हो गई। हादसा डिवाइडर से बाइक टकराने से हुआ या किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, यह अभी तक की जांच में स्पष्ट नहीं हो सका है।
पंकज के भाई कुंवरपाल ने बताया कि रविवार शाम गांव से जत्था गंगाजल लेने के लिए रवाना हुआ था। सभी लोग बाइक से कछला जा रहे थे। सरदार नगर पुल के पास पहुंचने पर पंकज की बाइक हादसे का शिकार हो गई। परिवार के लोगों के मुताबिक, आशंका है कि बाइक डिवाइडर से टकराई या किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में पंकज गंभीर रूप से घायल हो गए।
परिवार में मचा कोहराम
सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पंकज की मौत की खबर मिलते ही जत्थे में शामिल लोगों ने उसके परिजन को सूचना दी और परिवार में कोहराम मच गया। उसकी पत्नी रीना का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक के परिवार में पत्नी और एक बेटा है। वह खेतीबाड़ी कर परिवार पालते थे।