फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   devotees thronged the Nath temples in Bareilly

बरेली: सावन के अंतिम सोमवार को नाथ मंदिरों में उमड़ी आस्था, शिव भक्तों की लगी कतार, गूंजे महादेव के जयकारे

Mon, 24 Aug 2026 03:34 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 24 Aug 2026 03:34 PM IST
सार

बरेली में सावन के अंतिम सोमवार पर नाथ मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ा पड़ा। नाथ मंदिरों में आधी रात के बाद जलाभिषेक शुरू हो गया। दोपहर तक शिवभक्तों की कतार लगी रहीं। गंगाजल लेकर आए कांवड़ियों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। 

विज्ञापन
devotees thronged the Nath temples in Bareilly
पशुपतिनाथ मंदिर में लगी भक्तों की कतार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में सावन के अंतिम सोमवार को शहर के प्रमुख नाथ मंदिरों और आसपास के क्षेत्रों के शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। हजारों शिव भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। यह सिलसिला आधी रात से शुरू होकर दोपहर बाद तक जारी रहा।

विज्ञापन


शहर के अलखनाथ, मढ़ीनाथ, तपेश्वरनाथ, त्रिवटीनाथ, बनखंडीनाथ, पशुपतिनाथ और धोपेश्वरनाथ मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। अलखनाथ मंदिर में रात से ही जलाभिषेक आरंभ हो गया था। त्रिवटीनाथ मंदिर में तड़के तीन बजे से यह क्रम शुरू हुआ। धोपेश्वरनाथ मंदिर में भी तड़के से ही जलाभिषेक किया गया। 
विज्ञापन


कछला, गढ़ मुक्तेश्वर और हरिद्वार से गंगाजल लेकर आए कांवड़ियों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। मंदिर परिसर महादेव के जयकारों से गूंजते रहे। शहर के कांवड़ मार्गों पर कांवड़ियों का रेला दिखाई दिया। बदायूं रोड और लाल फाटक रोड पर कांवड़ियों के लिए भंडारे भी चलते रहे। शहर से लेकर देहात तक शिव भक्ति का उल्लास छाया रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

नवाबगंज में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
नवाबगंज नगर और ग्रामीण अंचलों के शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। ईधजागीर के प्राचीन शिव मंदिर सहित अन्य मंदिरों में हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने गंगाजल, दूध, बेलपत्र और फल अर्पित किए। महिलाओं और युवतियों ने भी बड़ी संख्या में पूजा-अर्चना की।

फतेहगंज पूर्वी में बाल कांवड़ियों का उत्साह
फतेहगंज पूर्वी में बाल कांवड़ियों के एक जत्थे ने बहगुल नदी से जल भरा। उन्होंने पैदल चलकर 17 किलोमीटर दूर पचोमी स्थित पंचेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक किया। महाकाल कांवड़ संघ के नेतृत्व में यह जत्था डीजे पर भोलेनाथ के भजनों पर नाचते-झूमते हुए आगे बढ़ा। नगर के लोगों ने बाल कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की और उन्हें फलहार खिलाकर उत्साहवर्धन किया। आंवला, सिरौली, मीरगंज और फतेहगंज पश्चिमी के शिवालयों में भी हजारों भक्त पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed