फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Young man cheated of Rs 2.33 lakh on the pretext of selling car, FIR registered

Bareilly News: कार बेचने का झांसा दे युवक से 2.33 लाख की ठगी, एफआईआर दर्ज

Sun, 05 Jan 2025 02:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Young man cheated of Rs 2.33 lakh on the pretext of selling car, FIR registered
हाफिजगंज। कार बेचने का झांसा देकर ठगों ने युवक से 2.33 लाख की ठगी कर ली। एसएसपी के आदेश पर थाना हाफिजगंज में दो कार बाजार स्वामियों पर रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन

थाना बारादरी के मोहल्ला सहसवानी टोला निवासी मोहम्मद शहरोज ने बताया कि वह भाई के साथ मिलकर फाइनेंस कंपनी में काम करता है। कुछ समय पूर्व थाना हाफिजगंज में बाइपास पर स्थित हबीबी कार बाजार पर पहुंचे और वहां खड़ी एक ईको कार का सौदा दुकान स्वामी फहीम उर्फ नदीम व वसीम अहमद से साढ़े पांच लाख रुपये में किया।
विज्ञापन

इसके बाद उक्त गाड़ी पर फाइनेंस भी कर दिया और कार बाजार स्वामी के खाते में दो लाख 33 हजार भी डाल दिए, लेकिन कार बाजार स्वामियों ने अभी तक उक्त कार का रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है। अब कार बाजार से भी गाड़ी को हटा दिया है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed