फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Young man caught selling fake Mobil oil, report

Bareilly News: नकली मोबिल ऑयल बेचने पहुंचा युवक पकड़ा, रिपोर्ट

Sat, 27 Apr 2024 06:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 27 Apr 2024 06:03 AM IST
विज्ञापन
Young man caught selling fake Mobil oil, report
नवाबगंज। कैस्ट्रॉल कंपनी के पुराने डिब्बों में नकली मोबिल ऑयल भरकर बेच रहे युवक को पुलिस ने पकड़ा। जांच में मोबिल ऑयल नकली होने की पुष्टि होने के बाद कंपनी के प्रबंधक की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। हालांकि, आरोपी को पुलिस ने बाद में छोड़ दिया।
विज्ञापन

उपनिरीक्षक राजकुमार के मुताबिक, शुक्रवार को सूचना मिली कि मोहल्ला काहरान निवासी प्रवेश गुप्ता एक नामी कंपनी के पुराने डिब्बों में भरकर नकली मोबिल ऑयल बेचता है। सूचना पर दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया गया। उसके पास से कैस्ट्रॉल कंपनी के 20 डिब्बे मोबिल ऑयल के साथ, 20 खाली डिब्बे, 178 ढक्कन और दो बाल्टियों के साथ 25 लीटर मोबिल ऑयल बरामद किया गया।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने पुराने डिब्बे खरीदने के बाद उनमें नकली मोबिल ऑयल भरकर बेचने की बात कबूल कर ली। पूछताछ के बाद आरोपी को छोड़ दिया गया। कुछ देर बाद पहुंचे कैस्ट्रॉल कंपनी के प्रबंधक सुभाष शर्मा ने जांच करके मोबिल ऑयल नकली होने की पुष्टि की। उन्होंने एक तहरीर भी पुलिस को दी। इसके आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed