फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   young man carried snake in sack to the hospital when it snake bit him in budaun

Budaun News: कोतवाली में युवक को सांप ने डसा... बोरी में बंदकर पहुंचा अस्पताल, बोला- मुझे बचा लो साहब

Tue, 03 Sep 2024 12:24 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 03 Sep 2024 12:24 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बदायूं में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सदर कोतवाली में सांप पकड़ते वक्त उसने युवक को डस लिया। इसके बाद युवक ने सांप को पकड़कर बोरी में भर लिया। उसे लेकर अस्पताल पहुंचा। सांप को देखकर डॉक्टर भी अचंभित रह गए। 

विज्ञापन
young man carried snake in sack to the hospital when it snake bit him in budaun
अस्पताल में भर्ती युवक, बोरी में सांप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं की सदर कोतवाली में एक युवक को सांप ने डस लिया। उसने सांप को बोरी में बंद किया और उसे लेकर अस्पताल पहुंचा। उसने बोरी में बंद सांप डॉक्टर की टेबल पर रख दिया। कहा कि इसी सांप ने उसे डसा है। युवक की बात सुनकर डॉक्टर के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत युवका इलाज शुरू किया। फिलहाल उसे आईसीयू में रखा गया है। 

विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के धोबी वाली गली में रहने वाले अरविंद दिवाकर कोतवाली परिसर में ही कपड़ों पर प्रेस करने का काम करता है। वह कोतवाली में तैनात स्टाफ की वर्दी पर रोजाना प्रेस करता है। सोमवार देर शाम अरविंद अपना काम खत्म करने के बाद घर जाने की तैयारी कर रहा था कि कोतवाली के लॉन में सांप निकल आया। 
विज्ञापन


UP News: रिचार्ज करने पर मिलेगी बिजली, बरेली मंडल के जिलों में स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर सुनकर मचा अरविंद वहां पहुंच गया। उसने खुद को स्नैक रेस्क्यू एक्सपर्ट बताते हुए सांप को पकड़ने की कोशिश की। उसने सांप को पकड़ लिया। इस दौरान सांप ने उसके हाथ पर डस लिया। अरविंद सांप को पकड़े रहा और उसे बोरी में बंद कर लिया। 

Trending Videos

पुलिस ने युवक को पहुंचाया अस्पताल 
सिपाही बजरंग रावल सिविल लाइंस थाने से अपनी ड्यूटी निपटाकर कोतवाली में अपने आवास पर आया। यहां उसे पता लगा कि अरविंद को सांप ने डसा है तो वो उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। यहां स्नेक रेस्क्यू करने वाले पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा को भी बुला लिया। इधर, अरविंद ने ईएमओ (इमरजेंसी मेडिकल आफिसर) डॉ. नितिन सिंह के सामने पहुंचकर कहा कि उसे सांप ने डसा है। डॉक्टर ने पूछा कि कौन सा सांप था तो बोरी खोलकर दिखाया। सांप देखकर स्टाफ भी सहम गया। 

बेहद जहरीला है सांप 
पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा ने बताया कि यह सबसे जहरीला सांप है। इसे कॉमन करैत के नाम से जाना जाता है। आधी रात तक युवक की हालत सामान्य थी और उसे जिला अस्पताल में एंटी स्नेक वेनम के 10 इंजेक्शन दिए जा चुके थे। फिलहाल उसे आईसीयू में रखा गया है। विकेंद्र ने बताया कि सांप को उसके प्राकृतिक वातावरण में छोड़ दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed