फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Consumers will receive electricity bills on their mobile phones in Bareilly

UP News: रिचार्ज करने पर मिलेगी बिजली, बरेली मंडल के जिलों में स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू

Tue, 03 Sep 2024 01:35 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 03 Sep 2024 01:35 PM IST
सार

बरेली मंडल के चारों जिलों में विद्युत निगम की ओर से मार्च 2025 तक अभियान चलाकर प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। यह मीटर लगने के बाद उपभोक्ताओं को रिचार्ज करने पर बिजली मिला करेगी। 

विज्ञापन
Consumers will receive electricity bills on their mobile phones in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अगले वित्तीय वर्ष से बरेली मंडल के 19.50 लाख उपभोक्ताओं को फोन की तरह रिचार्ज करने पर बिजली मिलेगी। मंडल के चारों जिलों में स्मार्ट 4-जी प्रीपेड मीटर लगाने का काम पूरा कर लिया जाएगा। बरेली समेत बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर में स्मार्ट मीटर लगाने का काम चरणबद्ध तरीके से शुरू भी हो गया है। पहले चरण में शहरी और दूसरे में ग्रामीण इलाकों में मीटर लगाए जाएंगे।

विज्ञापन


स्मार्ट मीटर लगने का काम इंटेली स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर को दिया गया है। कार्यदायी संस्था ही मीटरों का रखरखाब भी करेगी। मीटर लगाने के बदले उपभोक्ताओं से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। चारों जिलों के सभी सरकारी कार्यालयों के साथ स्कूल-कॉलेजों, पुलिस चौकियों पर मीटर लगाने का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन


हाई लाइन लॉस फीडरों और ट्रांसफार्मरों के साथ औद्योगिक इकाइयों पर मीटर लगाने का काम पहले ही शुरू हो गया था, लेकिन मीटरों की आपूर्ति मिलने में देरी के कारण काम रफ्तार नहीं पकड़ रहा था। हाल ही में बरेली को 42, शाहजहांपुर को 35, पीलीभीत को 30 और बदायूं को 32 हजार मीटर मिल गए हैं। अगस्त के दूसरे सप्ताह 80 हजार मीटर और मिल जाएंगे। मार्च 2025 तक काम पूरा करने के लिए कार्यदायी संस्था ने चारों जिलों में कार्यालय भी स्थापित कर लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बरेली में पहले पूरा होगा काम
बरेली में 4.50 लाख प्री-पेड स्मार्ट मीटर लगाए जाने हैं। इनमें 50 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं के यहां पहले से पोस्टपेड स्मार्ट मीटर लगे हैं। इन मीटरों को ही बाद में प्री-पेड में तब्दील कर दिया जाएगा। कार्यदायी संस्था के जोनल हेड राजीव सिंह का कहना है कि बरेली में काम जल्द पूरा हो जाएगा। हाई लाइन लॉस इलाकों में मीटर लगाने का काम तेजी से चल रही है।

मुख्य अभियंता जोन-2 पीके सिंह ने बताया कि मंडल के चारों जिलों में प्री-पेड स्मार्ट मीटर लगाने का काम मार्च 2025 से पहले पूरा कर लिया जाएगा। सरकारी कार्यालयों, स्कूल-कॉलेजों और पुलिस चौकियों आदि स्थानों पर मीटर पहले लगाए जा रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed