{"_id":"61ab993554dac90c702c5943","slug":"young-man-and-girl-committed-suicide-by-consuming-poison-in-pilibhit","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पीलीभीत में युवक और युवती ने जहर खाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस, जानिए क्या है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पीलीभीत में युवक और युवती ने जहर खाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस, जानिए क्या है मामला
Sat, 04 Dec 2021 10:07 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 04 Dec 2021 10:07 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव में आमने-सामने रहने पर युवक-युवती में प्रेम हो गया। परिवार वालों ने मिलने पर बंदिश लगाई तो शनिवार को दोनों ने अपने-अपने घरों में जहर खा लिया। युवती की घर में ही मौत हो गई। युवक को परिवार वाले जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, मगर उसकी जान नहीं बच पाई। परिवार वालों ने बिना सूचना के युवती का अंतिम संस्कार कर दिया। सूचना पर पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जहानाबाद थाना क्षेत्र के गए गांव में शनिवार को दोपहर में युवक और युवती ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। कुछ ग्रामीणों ने दबी जुबान में बताया कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मगर युवती के परिजन इस पर पाबंदी लगा रहे थे।
कई दिन पहले युवक के परिजन युवती के घर रिश्ता भी भेजा था मगर युवती के परिवार वालों ने मना कर दिया। इसी से आहत होकर दोनों ने जहर खाया है। युवती की घर में ही मौत हो गई और परिवार वालों ने आनन-फानन अंतिम संस्कार कर दिया। युवक के परिवार वाले इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
अस्पताल प्रशासन की ओर से सुनगढ़ी थाने में युवक की मौत का मेमो भेजा गया। पुलिस ने युवक को शव को कब्जे में लेकर जहानाबाद थाने को सूचना दे दी। देर रात जहानाबाद थाने की पुलिस युवक के गांव पहुंची। मगर युवती के परिजनों से कुछ भी बताने से मना कर दिया। हालांकि युवक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है।

थाना प्रभारी सुरेंद्र कटियार ने बताया कि सुनगढ़ी थाने से मेमो मिलने के बाद युवक के गांव पहुंचे। वहां पता लगा कि एक युवती ने भी जहर खाया है। युवती की मौत हो चुकी है। परिजनों ने बिना सूचना अंतिम संस्कार किया है। परिवार वालों ने कोई भी जानकारी देने मना किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि युवक की मौत का मेमो मिलने के बाद घटना की जानकारी मिली है। गांव से पुलिस को एक युवती की मौत होने के विषय में भी जानकारी मिली है। इस पर थाना प्रभारी से कहा गया है कि वे सभी पहलुओं पर जांच करें।