{"_id":"5f6a5f9a8ebc3e0ded1a6b6b","slug":"young-lady-released-video-after-love-marriage-save-me-from-my-uncles-bareilly-news-bly4207067148","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम विवाह के बाद युवती ने जारी किया वीडियो- मुझे मेरे मामाओं से बचाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेम विवाह के बाद युवती ने जारी किया वीडियो- मुझे मेरे मामाओं से बचाओ
विज्ञापन
अपनी बात रखते प्रेमीयुगल।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
पहले वीडियो जारी कर प्रेमी पर ही लगाए थे गंभीर आरोप
विज्ञापन
बरेली। कोतवाली क्षेत्र की एक युवती ने प्रेम विवाह के बाद वीडियो जारी कर अपने मामाओं से जान का खतरा बताया है। कहा है, अगर उसे कुछ हुआ तो मामा ही जिम्मेदार होंगे। इससे पहले युवती अपने प्रेमी पर गंभीर आरोप लगा चुकी है। पुलिस ने दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाया तो वे दोनों की धार्मिक रीति रिवाज से शादी करने को तैयार हो गए।
कुछ दिन पहले युवती पड़ोस के ही सजातीय युवक के साथ घर से चली गई थी। बाद में युवती ने वीडियो वायरल कर प्रेमी से जान का खतरा बताया और उसके साथ रहने से इनकार कर दिया। इस पर पुलिस ने युवती को उसके परिवार के हवाले कर दिया। कुछ दिन बाद लड़की फिर प्रेमी के साथ चली गई। अब उसने वीडियो वायरल कर खुद को बालिग बताते हुए कोर्ट मैरिज कर लेने की बात कही है। उसने अपने मामाओं से जान का खतरा बताया है। कोतवाल गीतेश कपिल ने युवती और उसके प्रेमी के घरवालों को मंगलवार शाम कोतवाली बुलाया। दोनों पक्ष धार्मिक रीति रिवाज से उनकी शादी करने के लिए तैयार हो गए।