{"_id":"6949b786f677e8d756023bad","slug":"young-girl-molested-in-sarerah-brothers-who-came-to-save-her-beaten-up-bareilly-news-c-4-1-bly1039-792130-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सरेराह युवती से छेड़खानी, बचाने आए भाइयों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सरेराह युवती से छेड़खानी, बचाने आए भाइयों को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंवला। कस्बे में सरेराह युवती से छेड़खानी की गई। उसे बचाने आए भाइयों को पीटा गया। पुलिस ने सोमवार को रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
एक मोहल्ला निवासी महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनकी बेटी कस्बे की मेन बाजार चूना मंडी से खरीदारी करके घर लौट रही थी। तभी आरोपियों ने उसका रास्ता रोका और फब्तियां कसने लगे। बेटी का दुपट्टा खींच लिया। विरोध करने पर बेटी की पिटाई लगाई। वहीं, पास में एक दुकान में काम कर रहे बेटे को जब इसकी जानकारी मिली तो वह अपने दूसरे भाई के साथ मौके पर पहुंचा तो आरोपियों ने दोनों बेटों की लाठी, डंडों व लोहे की रॉड से पीट दिया। मौके पर जमा राहगीरों के आ जाने से आरोपी धमकी देकर चले गए। इंस्पेक्टर कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मोहल्ला लठैता निवासी आरोपी रवि यादव व अजीत यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद