Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Young Biker Dies After Collision with Unidentified Vehicle

Bareilly News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Fri, 29 May 2026 12:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 29 May 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Young Biker Dies After Collision with Unidentified Vehicle
फतेहगंज पूर्वी। सलेमपुर गांव में बुधवार रात नौ बजे इसी गांव के रहने वाले प्रमोद (26 वर्ष) को अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया। हादसे में उनकी मौत हो गई।पोस्टमॉर्टम के बाद बृहस्पतिवार को गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि प्रमोद पचौमी की प्लाईवुड फैक्टरी में ड्यूटी करने के बाद बुधवार देररात गांव लौट रहे थे। शाहपुर बनियान मार्ग पर जैसे ही वह अपने गांव के पास पहुंचे किसी वाहन ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। टक्कर मारने के बाद दूसरे वाहन का चालक मय वाहन मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्रमोद को घायल अवस्था में पड़ा देखकर परिजनों और पुलिस को सूचना दी। परिजन आनन-फानन में प्रमोद को लेकर फरीदपुर सीएचसी पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रमोद तीन भाइयों में मझले थे। उनके दो बेटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान हरिओम ने बताया कि शाहपुर बनियान गांव के पास लगे सीसी कैमरे की फुटेज में एक ट्रैक्टर दिखाई दे रहा है। आशंका जताई जा रही है कि इसी ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मारी। थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि फुटेज के जरिये टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed