फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Yogi himself will take the decision to change the cabinet

मंत्रिमंडल में बदलाव का फैसला खुद योगी लेंगे

Mon, 07 Jun 2021 01:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
Yogi himself will take the decision to change the cabinet
नेताओं से बात करते भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा- फिलहाल मंत्रिमंडल बदलने का कोई इरादा नहीं
विज्ञापन

अभी प्रदेश सरकार का पूरा जोर कोरोना पर काबू पाने पर

बरेली। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मंत्रिमंडल में बदलाव की चर्चाओं को खारिज करते हुए कहा कि अगर ऐसे किसी बदलाव की जरूरत होगी तो इस बारे में खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फैसला लेंगे। उन्होंने कहा कि फिलहाल प्रदेश सरकार का फोकस कोरोना पर काबू पाने पर है। मुख्यमंत्री के प्रयासों से काफी हद तक कोरोना संक्रमण पर काबू पा लिया गया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविवार शाम सर्किट हाउस में मीडिया से रूबरू थे। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की वजह से प्रदेश में संकट का दौर है। संकट के इस दौर में विपक्ष को भी सरकार का साथ देना चाहिए था लेकिन वह सरकार की खामियां गिनाता रहा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रयासों से कोरोना संक्रमण अब काफी हद तक काबू में आ चुका है। कोरोना काल में जिन परिवारों में कमाने वाले सदस्य की मौत हुई है, पार्टी के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि शोक संवेदना जताने उन घरों तक पहुंच रहे हैं और उन्हें सरकार की योजना की जानकारी दे रहे हैं। अफसरों को जल्द से जल्द वैक्सीनेशन का लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने सर्किट हाउस में पार्टी के विधायकों और प्रमुख पदाधिकारियों से भी मुलाकात की। समस्याएं पूछने के साथ उनसे जिले के अफसरों के बारे में भी फीडबैक लिया। प्रदेश अध्यक्ष ने विधायकों को जनता के बीच जाकर लोगों को वैक्सीनेशन और जांच कराने के लिए प्रेरित करने को कहा। कुछ विधायकों ने कोरोना के दौर में निजी अस्पतालों की मनमानी की शिकायत की। प्रदेश अध्यक्ष ने भूमि विकास बैंक के प्रतिनिधियों के साथ भी बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन

आए थे जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी घोषणा करने मगर नहीं तोड़ी चुप्पी

बरेली। भाजपा नेताओं का दावा था कि प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह यह घोषणा भी करेंगे कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए पार्टी का उम्मीदवार कौन होगा लेकिन दावेदारों के बीच घमासान जैसी स्थिति देखने के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने इस बारे में चुप्पी ही नहीं तोड़ी। उन्होंने पैनल में शामिल नामों का फीड बैक लेने के बाद इतना ही कहा कि जल्द ही प्रत्याशियों की सूची जारी हो जाएगी। हालांकि प्रदेश अध्यक्ष इससे पहले अध्यक्षी के दावेदार योगेश पटेल के घर पहुंचे तो नई तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।
भाजपा में जिला पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी चयन का मामला उलझता जा रहा है। अब तक रश्मि पटेल का नाम प्रमुखता से आगे चल रहा था लेकिन प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव को जो फीड बैक दिया गया, माना जा रहा है कि उसके बाद स्थितियां बदल गईं। सूत्रों के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष इस बात से खफा नजर आए कि प्रत्याशी की घोषणा से पहले ही भाजपा की गाइड लाइन को अनदेखा कर रिसॉर्ट मेें पार्टी कर शक्ति प्रदर्शन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी कर रहे योगेश पटेल के घर भी पहुंचे। बताया जाता है कि योगेश से उन्होंने कमरे में अलग से बात की।
सूत्रों के मुताबिक योगेश पटेल ने उनसे कहा कि उनकी पत्नी रेखा पटेल के लिए दावेदारी पार्टी लाइन के अनुरूप थी और उन्होंने सदस्यों की संख्या भी जुटा ली थी। इस दौरान केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार भी वहां मौजूद रहे। देर शाम सर्किट हाउस में प्रदेश अध्यक्ष पत्रकारों से रूबरू हुए तो प्रत्याशी की घोषणा तो दूर, कोई संकेेत तक नहीं दिया।

भाजपा में शामिल होने से पहले ही चले गए निर्दलीय सदस्य

बरेली। प्रदेश अध्यक्ष के सामने जिला पंचायत के नौ सदस्यों को पार्टी की सदस्यता दिलाने का कार्यक्रम तय था। ये सदस्य अध्यक्षी की दावेदार रश्मि पटेल के जेठ प्रशांत पटेल की तरफ से बुलाए गए थे। इनमें कई निर्दलीय सदस्य भी थे। प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गई तो ये सभी सदस्य सर्किट हाउस से चुपचाप खिसक लिए। बताया जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष ने इस मामले को भी गंभीरता से लिया है।

प्रदेश अध्यक्ष वैसे तो मेरे पिता के निधन पर संवेदना जताने आए थे लेकिन जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए रेखा पटेल की दावेदारी पर भी बात हुई। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह रेखा को आगे कहीं और समायोजित करेंगे। मैं पार्टी का हर आदेश मानने को तैयार हूं। - योगेश पटेल

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए प्रदेश अध्यक्ष ने घोषणा नहीं की है लेकिन वह तैयारी कर रहे हैं। पार्टी का जो आदेश होगा उसी के अनुरूप काम करेंगे। आज 6-7 सदस्यों को भाजपा में शामिल होना था लेकिन सर्किट हाउस में भीड़ होने के कारण वे चले गए। - प्रशांत पटेल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed