फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Yogi eliminated mafia and goondaraj from UP: Amit Shah

योगी ने यूपी से खत्म किया माफिया और गुंडाराज : अमित शाह

Sat, 12 Feb 2022 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Yogi eliminated mafia and goondaraj from UP: Amit Shah
भोजीपुरा में कार्यकर्ता सम्मलेन को संबोधित करते गृहमंत्री अमित शाह।
बरेली/आंवला। केंद्रय गृहमंत्री अमित शाह ने प्रत्याशियाें के समर्थन में भोजीपुरा और आंवला विधानसभा क्षेत्र में जनसभाएं कीं। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के पहले चरण में ही सपा-आरएलडी साफ हो चुकी है। भाजपा तीन सौ सीटों से पार जाकर एक बार फिर योगी के नेतृत्व में सरकार बनाने जा रही है।
विज्ञापन

गृहमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले जब वह उत्तर प्रदेश आते थे तो लोगों की एक ही मांग होती थी कि गुंडाराज खत्म कर दो। आज मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश और रुहेलखंड से माफिया और गुंडाराज खत्म कर दिया है। प्रदेश में तीन बड़े नाम थे। इनका बड़ा दबदबा था। पहला आजम खान, दूसरा अतीक अहमद और तीसरा मुख्तार अंसारी। सवाल किया.. आज ये कहां है। अगर गलती से भी अखिलेश बाबू की सरकार बन गई तो यह फि र ये जेल से बाहर होंगे।
विज्ञापन

शाह ने कहा कि पहले माफिया को देखकर पुलिस भाग जाती थी। आज पुलिस का सायरन सुनकर माफि या भाग जाते हैं। यह परिवर्तन सिर्फ भाजपा ही ला सकती है, क्योंकि सपा-बसपा की मजबूरी है, माफिया और गुंडों को संरक्षण देना। जनता से मुखातिब होकर शाह बोले- आपने उत्तर प्रदेश में 2014, 2017, और 2019 में किसे जिताया तो भीड़ से आवाज आई- भाजपा को। इस पर अमित शाह ने कहा कि 2022 में भी भाजपा को जिताना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार की योजनाएं गिनाते हुए कहा, भाजपा ने गरीबों को पांच लाख तक के मुफ्त इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराए हैं। घर-घर शौचालय बनवाए हैं। एक करोड़ घरों में बिजली पहुंचाई है। अखिलेश बाबू ने अपनी पार्टी का नाम तो समाजवादी पार्टी रखा है, लेकिन गरीबों को इलाज मुहैया नहीं कराया। कोविड का टीका बना तो इन्हीं अखिलेश बाबू ने कहा था कि यह मोदी का टीका है। एक महीने बाद खुद ही टीका लगवा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed