{"_id":"6acbf574ba85d5122009a6a9","slug":"yoga-teacher-accused-of-beating-female-student-with-a-stick-bareilly-news-c-4-bly1015-986195-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: योग शिक्षक पर छात्रा को डंडे से पीटने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: योग शिक्षक पर छात्रा को डंडे से पीटने का आरोप
Mon, 12 Oct 2026 02:15 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 12 Oct 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
बरेली। सुभाषनगर थाना क्षेत्र के रौंधी गांव के कंपोजिट स्कूल में एक योग शिक्षक पर आठवीं कक्षा की छात्रा को डंडे से पीटकर घायल करने का आरोप है। छात्रा की मां ने शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रौंधी गांव निवासी कलावती ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनकी बेटी सुमन गांव के कंपोजिट स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ती है। पांच अक्तूबर को सुमन स्कूल गई थी। आरोप है कि योग शिक्षक श्याम सिंह ने बिना किसी वजह के सुमन के दाहिने हाथ की कलाई पर डंडा मारा।
इससे सुमन के हाथ में काफी चोट आई और उसकी अंगुलियां घायल हो गईं। मां का कहना है कि चोट लगने के बाद से बेटी के दाहिने हाथ की अंगुलियां ठीक से काम नहीं कर पा रही हैं।
विज्ञापन
कलावती ने पुलिस से अपनी बेटी का मेडिकल परीक्षण कराने की भी गुहार लगाई है। सीओ टू नितिन कुमार ने बताया कि पुलिस ने कलावती की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
वर्जन:
मामले में एफआईआर दर्ज हो चुकी है। विभागीय जांच कराने के आदेश दिए गए हैं। आरोपी शिक्षक पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. विनीता, बीएसए