फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Years later met the friend of color accumulates

वर्षों बाद मिले दोस्त तो जम गया रंग

Sun, 21 Feb 2016 02:23 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sun, 21 Feb 2016 02:23 AM IST
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज के पुराने छात्रों ने शनिवार को अपने पुनर्मिलन समारोह को गीत-संगीत और पुरानी यादों को साझा करके यादगार बना दिया। कभी साथ पढ़ने वाले दोस्त जब मिले तो खूब रंग जमा। ‘सफर यादों का’थीम से सजा पुनर्मिलन समारोह शाम को कॉलेज के सेमिनार हाल में शिक्षा व्यवस्था शांति समिति के बैनर तले आयोजित किया गया। दूर-दूर से आए ये भूतपूर्व छात्र आज मिले तो कॉलेज की वर्तमान स्थिति पर चर्चा करना न भूले। उन्होंने कॉलेज की वर्तमान दशा पर चिंता भी जताई। कहा कि इतने बड़े कॉलेज को सियास से उबारकर पुरानी साख लौटाने की जरूरत है।
विज्ञापन

 दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर विजय श्रोतिया ने कहा कि बरेली कॉलेज में बहुत कुछ अच्छा भी हो रहा है, उस पर फोकस किया जाना चाहिए। बरेली कॉलेज के शिक्षक डॉ. अनूप अग्रवाल ने कहा कि किसी भी शिक्षण संस्थान की साख वहां के माहौल से बनती-बिगड़ती है। कालेज के भूतपूर्व छात्र भारतीय डाक सेवा के अधिकारी जितेंद्र गुप्ता, बीओबी के मैनेजर सौरभ, अमरोहा में डिप्टी कमिश्नर मनिंद्र सक्सेना, असलम खान, सीए सुधीर मेहरोत्रा, डॉ. ममता गोयल आदि ने भी विचार रखे। आयोजक पियूष अग्रवाल ने सबका आभार जताया। शिवकुमार सिंह, अनुराग अग्रवाल और राजेश्वर का आयोजन में सहयोग रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed