{"_id":"6480e9c23f9f82e2a40e1944","slug":"yadav-is-as-racist-as-nationalist-keshav-prasad-bareilly-news-c-4-noi1138-175737-2023-06-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बोले: यादव जितने जातिवादी, उतने ही राष्ट्रवादी; अखिलेश पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बोले: यादव जितने जातिवादी, उतने ही राष्ट्रवादी; अखिलेश पर साधा निशाना
Thu, 08 Jun 2023 06:15 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jun 2023 06:15 AM IST
सार
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि विपक्ष अल्पसंख्यकों को भ्रमित करने का प्रयास करता रहता है। मगर 2014 में केंद्र में सरकार बनते ही प्रधानमंत्री ने कहा था कि जिन्होंने हमें वोट दिया और जिन्होंने नहीं दिया, उन सभी की सेवा करनी है।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव को नहीं पता कि यादव जितने जातिवादी हैं, उतने ही राष्ट्रवादी भी हैं। इसीलिए वे अब हमारे साथ जुड़ रहे हैं। यादव और अल्पसंख्यक वोटरों को अखिलेश यादव अपनी कठपुतली समझते हैं। इस बार तो बरेली के निकाय चुनाव में ही हमारी पार्टी ने एक अल्पसंख्यक को अध्यक्ष बनवाकर खाता खोल दिया है।
विज्ञापन
बुधवार को शहर पहुंचे उपमुख्यमंत्री ने मिनी बाईपास स्थित बरातघर में आयोजित संयुक्त मोर्चा के कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कहा कि विपक्ष अल्पसंख्यकों को भ्रमित करने का प्रयास करता रहता है। मगर 2014 में केंद्र में सरकार बनते ही प्रधानमंत्री ने कहा था कि जिन्होंने हमें वोट दिया और जिन्होंने नहीं दिया, उन सभी की सेवा करनी है।
विज्ञापन
अब 2024 के लोकसभा चुनाव में सभी कार्यकर्ताओं को जी जान से लग जाना है। इसमें मोर्चों की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। सभी मोर्चे अपने-अपने क्षेत्रों में काम करें और मिशन 2024 को सफल बनाएं। हमारी सरकार ने बिना भेदभाव के सभी वर्गों को उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि, आयुष्मान योजना आदि का लाभ दिया है।
विज्ञापन
सपा पर साधा निशाना
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष सिर्फ अगड़े-पिछड़े और अल्पसंख्यकों की बात करता है। उन्हें वोट बैंक समझता है, जबकि हमने काम किया है। 2014 में यदि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं बनते तो पिछड़ा वर्ग को संवैधानिक दर्जा कभी नहीं मिलता। इसी शहर में 2017 से पहले सिर्फ दंगे होते थे। हमारी सरकार में एक भी दंगे नहीं हुए। सपा का नारा था, खाली प्लॉट हमारा, हमने सभी जमीनों को कब्जामुक्त कराया है।इस मौके पर राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार, सांसद संतोष गंगवार, एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, विधायक संजीव अग्रवाल, महापौर उमेश गौतम, विधायक एमपी आर्य, क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह, महानगर अध्यक्ष केएम अरोड़ा, जिला प्रवक्ता अंकित महेश्वरी, मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर व गुलशन आनंद समेत अन्य मौजूद रहे।