फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Wrestlers showed tricks in Dangal

Bareilly News: दंगल में पहलवानों ने दिखाए दाव पेच

Mon, 16 Dec 2024 02:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Wrestlers showed tricks in Dangal
कांडू मेला में दंगल में कुश्ती में जोर अजमाइस करते पहलवान
हाफिजगंज/भंडसर। कांडू बाबा मेले में हुए दंगल में छह पहलवानों में कुश्ती हुई। इसमें राजा पहलवान विजयी रहे। हाफिजगंज थाना क्षेत्र के कांडू बाबा मेले में चल रहे दंगल में रविवार को कल्लू तूफानी पहलवान झांसी और बाबा पहलवान अजमेर शरीफ के बीच कुश्ती हुई। इसमें बाबा पहलवान विजेता रहे। चिम चिम पहलवान भूटान व शास्त्री पहलवान हरिद्वार के बीच मुकाबला बराबर का रहा। तीसरी कुश्ती हाफिजगंज के पहलवान राजा व हिटलर पहलवान बनारस के बीच हुए मुकाबले में हाफिजगंज के पहलवान राजा ने बाजी मारी। सत्येन्द्र पहलवान बरेली व बाबर पहलवान दिल्ली जामा मस्जिद के बीच हुई टक्कर में बाबर पठान विजेता रहे। विजेता पहलवानों को नवाबगंज ब्लॉक प्रमुख के भाई अनुज गंगवार ने पहलवानों को सम्मानित किया। मेला संचालक गांव उधरनपुर के प्रधान के पुत्र महोबे अली द्वारा दंगल का संचालन कराया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed