Holi 2025: बरेली में आज निकेलगी राम बरात, हुरियारे करेंगे मोर्चाबंदी; विश्व धरोहरों में शामिल है ये परंपरा
यूनेस्को ने 2015 में बरेली के ब्रह्मपुरी में होने वाली रामलीला को विश्व धरोहर घोषित किया। यहां होली से एक दिन पहले भव्य रामबरात निकलती है। इस बार बृहस्पतिवार को रामबरात निकलेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व धरोहरों में शामिल बरेली के ब्रह्मपुरी से निकलने वाली राम बरात बृहस्पतिवार को धूमधाम से निकाली जाएगी। ब्रह्मपुरी स्थित नृसिंह मंदिर से सुबह 10 बजे पूजा-पाठ के बाद इसकी शुरुआत होगी।
रामलीला सभा कमेटी के प्रवक्ता विशाल मेहरोत्रा ने बताया कि 164 साल पुराने लकड़ी के रथ को सजाया गया है। रामलीला की शुरुआत दौर से ही हर वर्ष रथ को सिर्फ राम बरात के लिए ही निकाला जाता है। रथ पर भगवान श्रीराम, देवी सीता, लक्ष्मण व हनुमान जी के स्वरूप सवार होकर शहर में निकलेंगे।
यात्रा की शुरुआत रामलीला सभा के अध्यक्ष राजू मिश्रा मोर्चाबंदी के साथ करेंगे। रथ पर कमेटी के संरक्षक अनुपम कपूर व डॉ. विनोद पागरानी भी रहेंगे। राम बरात में नृसिंह मंदिर से एक रथ व दो ट्रॉलियां निकलेंगी। इसके बाद कुतुबखाना पर चाहबाई की ओर से आ रहीं अन्य झाकियां भी इसमें शामिल होंगी।
ये भी पढ़ें- Holi 2025: शाहजहांपुर में तिरपाल से ढके गए धार्मिक स्थल, कड़ी सुरक्षा में निकलेगा 'लाट साहब' का जुलूस
इसके बाद यात्रा अपने भव्य रूप में दिखाई देगी। सह अध्यक्ष विवेक शर्मा ने बताया कि इस बार हुरियारे महाकुंभ के जल से लोगों को सराबोर करेंगे। बिहारीपुर, कालीबाड़ी, बरेली कॉलेज गेट, सब्जी मंडी पर हुरियारों की टोली जमकर मोर्चाबंदी करेगी। राम बरात में प्रभु राम के भक्त बड़ी संख्या में मौजूद रहेंगे।
रामबरात से पहले एडीजी-आईजी के नेतृत्व में किया रूट मार्च
रामबरात से पहले संवेदनशील इलाके में पुलिस के बड़े अफसरों ने दस्तक दी। किला इलाके से शुरू हुआ रूट मार्च रामबरात स्थल से होते हुए कोतवाली के संवेदनशील इलाकों में पहुंचा। जुलूस का नेतृत्व एडीजी जोन रमित शर्मा, आईजी डॉ. राकेश सिंह ने किया।
इनके अलावा डीएम रविंद्र कुमार, एसएसपी अनुराग आर्य, एसपी सिटी मानुष पारीक व अन्य अधिकारी साथ चल रहे थे। अधिकारियों ने लोगों से संवाद किया और रामबरात, होली व ईद के दौरान आपसी सौहार्द बनाए रखने के लिए कहा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.