फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Workers should strengthen their booth, promote schemes

Bareilly News: अपना बूथ मजबूत करें कार्यकर्ता, योजनाओं का करें प्रचार

Sat, 13 Apr 2024 03:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 13 Apr 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
Workers should strengthen their booth, promote schemes
नवाबगंज। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने शुक्रवार को नवाबगंज और फरीदपुर में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सभी बूथ अध्यक्षों से अपना बूथ मजबूत करने के साथ सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से घर-घर जाकर संपर्क करने के लिए कहा।
विज्ञापन

नवाबगंज की एक राइस मिल के मैदान में आयोजित कार्यक्रम में जल शक्ति मंत्री ने कहा कि हमारे लिए राजनीति व्यापार न होकर मिशन है। पहले की सरकारों में जहां चहेतों को ही सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता था वहीं, भाजपा सरकार धर्म और जाति के दायरों से ऊपर उठकर पात्रों को लाभान्वित कर रही है। कानून व्यवस्था सुदृढ़ हुई है। आज बेटियां रात में अकेले घर से निकल सकती हैं।
विज्ञापन

कश्मीर में आतंकवाद का दौर खत्म हो चुका है। लाल चौक पर अब शान से तिरंगा लहराता है। यहां सांसद संतोष गंगवार, विधायक डाॅ. एमपी आर्य, भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार, डाॅ. आशुतोष गंगवार, प्रशांत पटेल, रविंद्र सिंह राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरीदपुर के सत्संग भवन में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि 2014 से पहले रात में लोग घरों से नहीं निकल सकते थे। व्यापारियों की दुकानों से सोना-चांदी और खेतों से किसानों के ट्रैक्टर चोरी हो जाते थे और पुलिस रिपोर्ट तक दर्ज नहीं करती थी। भाजपा सरकार आने के बाद आम लोगों को अब सुरक्षा का अहसास होता है। यहां उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से जिताने की अपील की। कार्यक्रम में आंवला लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप, फरीदपुर विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल, राणा प्रताप, दोदराम कुशवाह आदि मौजूद रहे।

---------
यूपी की सभी 80 सीटों पर खिलेगा कमल : नरेंद्र कश्यप
भोजीपुरा। पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप पीलीभीत जाने के दौरान भोजीपुरा के गांव अटापट्टी जनूबी में भाजपा नेता मुकेश कश्यप के आवास पर लंच करने पहुंचे। यहां उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार प्रदेश में इतिहास रचा जाएगा। सभी 80 सीटों पर इस बार कमल खिलेगा। भाजपा सभी सीटों पर बड़े अंतर से जीत दर्ज करेगी। पार्टी में चल रही कलह के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की हर जगह नजर है। 2022 के विधानसभा चुनाव में मेरा भी टिकट कटा। किसी सदन का सदस्य न होते हुए भी उनकी निष्ठा को देखकर योगी मंत्रिमंडल में मंत्री पद दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed