Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Workers in BJP are the real capital of the organization: Ram Pratap Chauhan

भाजपा में कार्यकर्ता ही संगठन की वास्तविक पूंजी : राम प्रताप चौहान

Mon, 18 May 2026 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Workers in BJP are the real capital of the organization: Ram Pratap Chauhan
बरेली। भाजपा के दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान- 2026 का समापन रविवार को पीलीभीत बाइपास स्थित एक रिसार्ट में हुआ। मुख्य वक्ता प्रदेश महामंत्री राम प्रताप चौहान ने कार्यकर्ताओं को बूथ प्रबंधन की जानकारी दी। कहा कि सबसे पहले अपने बूथ को मजबूत करना है। भाजपा में कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत और वास्तविक पूंजी माने जाते हैं।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत बनाने का माध्यम है। क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा, प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही सशक्त संगठन बनता है।
विज्ञापन

वर्ग प्रभारी व बदायूं सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति उसके समर्पित और अनुशासित कार्यकर्ता हैं। भाजपा प्रदेश मंत्री अमित वाल्मीकि ने भी अपने विचार रखे। मीडिया पैनलिस्ट दीपक सोनकर एवं प्रो. रविंद्र सिंह ने मीडिया प्रबंधन और एआई पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण सत्र के समापन पर महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन विष्णु शर्मा और प्रभु दयाल लोधी ने किया। इस दौरान राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, आंवला जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, राजेंद्र भंडारी, सांसद छत्रपाल गंगवार, वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार, महापौर डॉ. उमेश गौतम, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, बिथरी चैनपुर विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed