{"_id":"5ecec4b98ebc3e90a40796ba","slug":"workers-created-ruckus-when-there-was-no-water-in-the-coach-bareilly-news-bly407211425","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोच में पानी न होने पर श्रमिकों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोच में पानी न होने पर श्रमिकों ने किया हंगामा
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
रेलवे के स्टाफ ने दी पेयजल की सप्लाई, कोच का टैंक भी फुल कराया
विज्ञापन
बरेली। भीषण गर्मी में पानी न मिलने से स्पेशल ट्रेन के श्रमिक परेशान हो गए। जंक्शन पर ट्रेन रुकने पर उन्होंने कोच से उतरकर हंगामा किया। इसके बाद रेलवे के स्टाफ ने उन्हें पेयजल पाइप के जरिए उपलब्ध कराया और कोच का टैंक भी फुल कराया, जिसके चलते ट्रेन करीब आधा घंटे की देरी से रवाना हुई। इस दौरान कोई भी यात्री बरेली या उसके आसपास शहर जाने के लिए नहीं उतरा।
बुधवार की सुबह 9.30 बजे जम्मू के कटरा स्टेशन से पटना जाने वाली श्रमिक स्पेशल ट्रेन जंक्शन पहुंची। ट्रेन में श्रमिक पानी न मिलने से परेशान थे। उन्होंने प्लेटफार्म पर उतरकर स्टेशन मास्टर आफिस के सामने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी भी वहां पहुंच गई। उन्होंने श्रमिकों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन प्यासे श्रमिक बिना पानी मिले ट्रेन चलाए जाने को तैयार नहीं थे। इसके बाद स्टेशन अधीक्षक सत्यवीर सिंह ने प्लेटफार्म पर सफाई कर रहे स्टाफ से पाइप के जरिए पेयजल की सप्लाई कराई। इस दौरान ट्रेन के सभी कोचों में भी पानी भरवाया गया। श्रमिक राजीव, प्रमोद आदि ने बताया कि सहारनपुर के पास एक स्टेशन पर ट्रेन रुकी तो वहां पानी भर लिया, इसके बाद ट्रेन कहीं नहीं रुकी।
विज्ञापन
जंक्शन से रात एक बजे के बाद दिल्ली देवरिया सदर श्रमिक स्पेशल, जालंधर गोरखपुर श्रमिक स्पेशल, मंडवी जंक्शन से देवरिया सदर, चंडीगढ़ से लखनऊ और दिल्ली से देवरिया सदर के लिए पांच ट्रेनें गुजरीं। यह ट्रेन बुधवार सुबह तक गुजरतीं रहीं, जिनसे 383 श्रमिक और उनके परिवार उतरे। प्लेटफार्म पर मौजूद डॉक्टरों की टीम ने सभी श्रमिकों की थर्मल स्क्रीनिंग की, जिसके बाद प्रशासन ने उन्हें रोडवेज बसों से घरों को रवाना करा दिया। संवाद

पांच श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से उतरे 383 श्रमिक
बरेली। जंक्शन से देर रात गुजरीं श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से 383 श्रमिक उतरे। इनमें सबसे अधिक देवरिया सदर की तीन ट्रेनें थीं, जिनसे उतरे यात्रियों को थर्मल स्कीनिंग के बाद रोडवेज बसों से घरों को रवाना किया गया।