{"_id":"69f906d8db43ef590a0f2d7d","slug":"workers-celebrated-bjps-victory-in-west-bengal-assam-and-puducherry-bareilly-news-c-396-1-bas1001-682-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पश्चिम बंगाल, असम और पुदुचेरी में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पश्चिम बंगाल, असम और पुदुचेरी में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
Tue, 05 May 2026 02:21 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 05 May 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल, असम और पुदुचेरी में विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को जीत मिली है। इसपर जिलेभर में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। विभिन्न स्थानों पर मिठाइयां बांटी गईं, आतिशबाजी की गई और विजय जुलूस निकाले गए।
अलीगंज, मीरगंज, दुनका और में शीशगढ़ में भाजपाइयों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। सिरौली में ढोल-नगाड़ों के साथ विजय जुलूस निकाला गया। यह जुलूस गांधी चौक पर समाप्त हुआ, जहां खूब नारेबाजी हुई। आंवला में कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकालकर खुशी जाहिर की। हाफिजगंज में भुजेंद्र गंगवार ने मिष्ठान वितरण किया और आतिशबाजी की। बहेड़ी में भाजपा नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता के नेतृत्व में विजय उत्सव मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाई और भारत माता की जय के नारे लगाए। बिशारतगंज में मोहल्ला कचियाना स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर से जुलूस निकाला गया। इनमें ओमपाल गंगवार, जग्गू कुर्मी, अमरनाथ गुप्ता, सुरेश पांडे, अविनाश मौर्य, यशु गुप्ता, पूर्व सभासद राधेश्याम साहू, पूर्व चेयरमैन संजीव सक्सेना, संजय अग्रवाल बौबी, पंडित राम बाबू शर्मा, सोनू गंगवार, नानक राम सागर, राम रतन साहू, शीशगढ़ के चेयरमैन प्रत्याशी वसीम अकरम, मंडल उपाध्यक्ष शिव कुमार ठाकुर आदि शामिल रहे।
भाजपा सरकार बनाने का किया संकल्प
मीरगंज में भाजपाइयों ने 2027 में उत्तर प्रदेश में भाजपा की जीत का विश्वास जताया। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार बनने की बात कही। हाफिजगंज में भुजेंद्र गंगवार ने भी यही विश्वास दोहराया। बहेड़ी में नेताओं ने गंगोत्री से गंगासागर तक भगवा लहराने की बात कही। राहुल गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन
सेंथल। भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री नितिश उपाध्याय और युवा नेता विनय चौधरी के नेतृत्व में जश्न मनाया गया। भाजपा कार्यालय पर सलीम हैदर गुड्डू ने मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की। इस दौरान हरपाल मौर्य, असगर अली सिद्दिकी आदि मौजूद रहे। संवाद